फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Detained ex-President Rodrigo Duterte is among candidates running in Philippines midterm elections

Philippines: फिलीपींस में आज मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान, हिरासत में ही चुनाव लड़ेंगे पूर्व राष्ट्रपति

Mon, 12 May 2025 08:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 12 May 2025 08:33 AM IST
सार

फिलीपींस में आज 18 हजार के करीब राष्ट्रीय और स्थानीय सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें सीनेट के 24 सदस्यों, प्रतिनिधि सभा के 317 सदस्यों और विभिन्न प्रांतों और शहरों, नगर पालिकाओं के विभिन्न पद शामिल हैं।

विज्ञापन
Detained ex-President Rodrigo Duterte is among candidates running in Philippines midterm elections
फिलीपींस में मध्यावधि चुनाव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

फिलीपींस में आज मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते भी चुनाव मैदान में हैं और दावाओ शहर के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि रोड्रिगो दुतेर्ते बीती मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की हिरासत में हैं। यह मध्यावधि चुनाव दुतेर्ते परिवार की साख के लिहाज से बेहद अहम है। 
विज्ञापन


मानवता के खिलाफ अपराध मामले में हिरासत में हैं पूर्व राष्ट्रपति
पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते को अवैध ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मानवता के खिलाफ अपराध और उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान फिलीपींस में हजारों लोगों की मौत जैसे गंभीर आरोप हैं। इनके चलते ही उन्हें हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी ट्रायल शुरू नहीं हो सका है। अब मध्यावधि चुनाव में दुतेर्ते ने दावाओ शहर के मेयर का चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दावाओ शहर को दुतेर्ते परिवार का गढ़ माना जाता है और राष्ट्रपति बनने से पहले भी दुतेर्ते दावाओ शहर के मेयर के पद पर आसीन थे। फिलीपींस में कानून है कि हिरासत में मौजूद और गंभीर आरोपों का सामना कर रहे उम्मीदवार भी चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें पद छोड़ना पड़ता है और साथ ही उन्हें भविष्य में चुनाव लड़ने से भी प्रतिबंधित कर दिया जाता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UK: ब्रिटेन में कड़ा इमिग्रेशन कानून लाने की तैयारी में पीएम स्टार्मर, कम कुशल कामगारों के वीजा पर होगी सख्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


18 हजार के करीब सीटों के लिए मतदान
फिलीपींस में आज 18 हजार के करीब राष्ट्रीय और स्थानीय सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें सीनेट के 24 सदस्यों, प्रतिनिधि सभा के 317 सदस्यों और विभिन्न प्रांतों और शहरों, नगर पालिकाओं के विभिन्न पद शामिल हैं। इस चुनाव में दुतेर्ते की बेटी और फिलीपींस की उपराष्ट्रपति सारा दुतेर्ते के राजनीतिक भविष्य का भी फैसला हो सकता है। दरअसल सारा दुतेर्ते के खिलाफ सीनेट में महाभियोग की कार्रवाई चल रही है क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्दीनांद मार्कोस जूनियर की हत्या की साजिश में रची। साथ ही सारा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। हालांकि सारा ने आरोपों से इनकार किया है और कहा कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें तबाह करने के लिए यह मामला फैलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed