फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Despite India Pakistan tension, Pak media praises Chandrayaan 3 success

Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बावजूद, पाक मीडिया ने चंद्रयान-3 की कामयाबी पर दिल खोलकर की तारीफ

Thu, 24 Aug 2023 03:57 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Aug 2023 03:57 PM IST
सार

पाकिस्तान के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बावजूद, पाक मीडिया ने ऐतिहासिक चंद्रयान मिशन को पहले पन्ने पर कवरेज दिया और एक पूर्व मंत्री ने भी इसरो को बधाई दी।

विज्ञापन
Despite India Pakistan tension, Pak media praises Chandrayaan 3 success
चंद्रयान 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के तीसरे चांद मिशन 'चंद्रयान-3' ने बुधवार को निर्धारित समय पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। इसी के साथ दुनियाभर में भारत ने अपना परचम लहरा दिया। लेकिन खास बात यह रही कि द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बावजूद, पाकिस्तान के मीडिया ने गुरुवार को ऐतिहासिक चंद्रयान मिशन को पहले पन्ने पर कवरेज दिया और एक पूर्व मंत्री ने इसरो को बधाई दी।

विज्ञापन


डॉन अखबार ने कही ये बात
अधिकांश पाकिस्तानी अखबारों और वेबसाइटों की हेडलाइन थी, 'भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बन गया।' पाकिस्तान का सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाला अखबार डॉन ने अपने वेवसाइट पर कवरेज करते हुए लिखा कि भारत पहला देश बन गया है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान उतारा। इसने अपनी रिपोर्ट में बताया यह दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश और उसके महत्वाकांक्षी, कम कीमत वाले अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक जीत है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के जियो न्यूज ने चंद्रयान -3 की सफलता को सराहा
वहीं डॉन ने अपने अखबार के पहले पन्ने पर ऐतिहासिक चंद्रयान मिशन को जगह दी है। जिसमें उसने हैडिंग दी है, चांद पर भारत की ऐतिहासिक लैंडिंग...। वहीं पाकिस्तान के जियो न्यूज ने अपने वेब डेस्क पर लैंडिंग के बारे में एक स्टोरी प्रकाशित की, जिसमें कहा गया कि भारत का चंद्रयान -3 श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुरू होने वाली 40 दिनों की यात्रा बाद आखिरकार चंद्रमा पर उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के इन मीडिया संस्थानों ने भी चंद्रयान -3 को दी जगह
इनके अलावा द न्यूज इंटरनेशनल, द डॉन अखबार, बिजनेस रिकॉर्डर, दुनिया न्यूज और अन्य ने भी भारत के चंद्रयान-3 से जुड़ी खबरें प्रकाशित कीं। वहीं इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार में संघीय सूचना और प्रसारण मंत्री रहे फवाद चौधरी ने चंद्रयान -3 की सफलता को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए एक महान क्षण बताया।


पाक पूर्व मंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई
फवाद चौधरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 का उतरना इसरो के लिए कितना बड़ा क्षण है, मैं इसरो चीफ एस सोमनाथ के साथ तमाम युवा वैज्ञानिकों को इस क्षण का जश्न मनाते हुए देख सकता हूं। केवल सपने देखने वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है। लैंडिंग से पहले उन्होंने कहा कि सभी की निगाहें चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर शाम 5:40 बजे लैंडिंग पर हैं, भारतीय विज्ञान समुदाय और अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए महान दिन, इस महान उपलब्धि पर भारत के लोगों को बधाई।इससे पहले उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया से चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग का लाइवस्ट्रीम करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed