फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Denmark PM postpones her wedding to attend EU COVID 19 summit

लोगों की जिम्मेदारियों के चलते डेनमार्क की पीएम को बार-बार टालनी पड़ रही है अपनी शादी

Fri, 26 Jun 2020 08:49 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोपेनहेगन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोपेनहेगन Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 26 Jun 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Denmark PM postpones her wedding to attend EU COVID 19 summit
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेड्रिकसन अपने मंगेतर के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

एक प्रधानमंत्री की शादी दूसरी बार टल गई है, क्योंकि उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को अपनी शादी से अधिक प्रथामिकता दी है। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेड्रिकसन ने कोविड-19 को लेकर होने वाली यूरोपीयन यूनियन सम्मेलन की तिथि से टकराव के चलते अपनी शादी को एक बार फिर से स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने दूसरी बार अपनी शादी को टाला है। फ्रेड्रिकसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'ब्रसेल्स में जुलाई में शनिवार को परिषद की बैठक होनी है। हमने इस दिन शादी करने की योजना बनाई थी, लेकिन मुझे अपने कार्यों और डेनमार्क के हितों को ध्यान में रखना होगा। लिहाजा, हमें एक बार फिर अपनी योजना बदलनी पड़ेगी।'
विज्ञापन


पिछले साल पांच जून को राष्ट्रीय चुनाव के चलते उन्होंने अपनी शादी स्थगित कर दी थी। फेड्रिकसन की अपने मंगतेर बो टेनबर्ग से 2014 में मुलाकात हुई थी। फेड्रिकसन ने कहा कि संभवतः वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। साथ ही उन्होंने अपने मंगेतर के धैर्य की भी सराहना की। यूरोपीय यूनियन ने कई डिजिटल बैठकों के बाद 17-18 जुलाई को परंपरागत तरीके से बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed