{"_id":"5f58009677a9d9569f525ca4","slug":"demonstrators-protest-against-the-murder-of-daniel-prude-nakedly-in-rochester-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों ने निर्वस्त्र होकर किया प्रूड की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्रदर्शनकारियों ने निर्वस्त्र होकर किया प्रूड की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन
Wed, 09 Sep 2020 03:37 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोचेस्टर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोचेस्टर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में कई प्रदर्शनकारियों ने डैनियल प्रूड की हत्या के खिलाफ रोचेस्टर के पुलिस मुख्यालय के बाहर निर्वस्त्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्थानीय समाचारों की तस्वीरों और वीडियो में लगभग आधा दर्जन प्रदर्शनकारियों को नग्न या कम कपड़ों में देखा गया। कुछ ने अपने पीछे ब्लैक लाइव्स मैटर लिखा रखा था। प्रदर्शनकारियों ने शहर के सार्वजनिक सुरक्षा भवन के सामने सोमवार सुबह बारिश से भीगी सड़क पर मौन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
डेमोक्रे ट एंड क्रॉनिकल ने बताया कि कुछ समय के बाद प्रदर्शनकारियों को कंबल किया गया और कारों से उन्हें छोड़ दिया गया। इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि रोचेस्टर उन शहरों में से है, जहां पिछली कई रातें बुरी बीती है, जबकि मेयर लवली वॉरेन ने रविवार को शांत विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं, पुलिस और समुदाय के बुजुर्गों की सराहना की।
विज्ञापन
गत 23 मार्च को 41 वर्षीय अश्वेत व्यक्ति प्रूड की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने उसे थूकने से रोकने के लिए उसके सिर पर एक हुड लगा दिया और लगभग दो मिनट तक उसे तब तक रोके रखा, जब तक कि उसकी सांस नहीं रुक गई। करीब एक हफ्ते तक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रहने के बाद उसकी मौत हो गई।