फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Demolition in five mosques in Britain, Anti-Terrorism Squad began investigations

ब्रिटेन की पांच मस्जिदों में तोड़फोड़, आतंकवाद रोधी दस्ते ने जांच शुरू की

Fri, 22 Mar 2019 01:04 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 22 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Demolition in five mosques in Britain, Anti-Terrorism Squad began investigations
बर्मिंघम मस्जिद

मध्य ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर की पांच मस्जिदों पर रात के समय हमला किया गया, जिसके बाद आतंकवाद-रोधी इकाई के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन

मिडलैंड्स पुलिस को खबर मिली थी कि एक व्यक्ति बर्चफील्ड रोड पर जामे मस्जिद की खिड़कियां तोड़ रहा है और उसके कुछ ही देर बाद शहर के एर्डिंगटन इलाके में एक मस्जिद पर भी ऐसा ही हमला होने की खबर मिली। माना जा रहा है कि इन हमलों का आपस में संबंध है। 
विज्ञापन


आतंकवाद रोधी बल ने मस्जिदों तथा इलाकों में गश्त करना शुरू किया और अन्य क्षेत्रों में इस्लामी पूजा स्थलों की चौकसी बढ़ा दी गई। पिछले शुक्रवार को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में एक मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा कि वह घटनाओं के पीछे की मंशा को उजागर करने के लिए आतंकवाद विरोधी अधिकारियों के साथ काम कर रही है। क्राइस्टचर्च हमले में 50 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ट मिडलैंड्स के पुलिस प्रमुख कांस्टेबल डेव थॉम्पसन ने कहा, "मैं कह सकता हूं कि घटना के लिये जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिये पुलिस और आतंकवादी-रोधी इकाई कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।" 

उन्होंने कहा, "न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दुखद घटनाओं के बाद से वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र भर में हमारे धर्म भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि मस्जिदों, चर्चों और प्रार्थना के स्थानों को सुरक्षा का आश्वासन और समर्थन दिया जा सके।" 


थॉम्पसन ने कहा, "हमारे समाज में इस तरह के हमलों के लिये कोई जगह नहीं है और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं लोगों को फिर से भरोसा दिलाना चाहता हूं कि वेस्ट मिड्सलैंड पुलिस गुनाहगारों को न्याय के कटघरे में लाने के लिये वह सबकुछ कर रही है जो किया जा सकता है।" ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जावेद ने ट्वीट किया, "बर्मिंघम में रात के समय मस्जिदों में तोड़फोड़ की घटनाओं की खबर सुनकर चिंतित एवं विक्षुब्ध हूं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed