{"_id":"669dd4ae37a3933d740209c6","slug":"democratic-party-elect-new-candidate-in-19-august-in-shikago-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: '19 अगस्त को राष्ट्रपति उम्मीदवार चुनेंगे डेमोक्रेट्स', हैरिस के नाम की चर्चा के बीच DNC अध्यक्ष का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: '19 अगस्त को राष्ट्रपति उम्मीदवार चुनेंगे डेमोक्रेट्स', हैरिस के नाम की चर्चा के बीच DNC अध्यक्ष का एलान
Mon, 22 Jul 2024 09:10 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 22 Jul 2024 09:10 AM IST
सार
डीनएसी के अध्यक्ष हैरिसन ने कहा कि हमें नए उम्मीदवार के चयन पर ध्यान देना है। इसके लिए आने वाले दिनों में पार्टी पारदर्शी और व्यवस्थित प्रक्रिया अपनाएगी। हम ऐसे उम्मीदवार के लिए एकजुट होंगे जो नवंबर में होने वाले चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को हरा सके।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस
- फोटो : एएनआई/पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से इन्कार करने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी नए उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय समिति डीएनसी के अध्यक्ष जैमी हैरिसन ने कहा कि पार्टी नवंबर में होने वाले आम चुनावों के लिए राष्ट्रपति पद के नए उम्मीदवार का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत करेगी। 19 अगस्त को शिकागो में होने वाले डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पार्टी के चार हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे और चुनाव के लिए नए उम्मीदवार का चयन करेंगे।
विज्ञापन
डीनएसी के अध्यक्ष हैरिसन ने कहा कि हमें नए उम्मीदवार के चयन पर ध्यान देना है। इसके लिए आने वाले दिनों में पार्टी पारदर्शी और व्यवस्थित प्रक्रिया अपनाएगी। हम ऐसे उम्मीदवार के लिए एकजुट होंगे जो नवंबर में होने वाले चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को हरा सके। यह प्रक्रिया पार्टी के नियमों के तहत होगी। हमारे प्रतिनिधि अमेरिका की जनता के सामने बेहतर उम्मीदवार लाने के प्रति काफी गंभीर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि इस मु्द्दे को एकजुट होकर हल करेंगे और नवंबर में जीत हासिल करेंगे। जैसे ही हम पार्टी के नए उम्मीदवार का औपचारिक रूप से चयन कर लेंगे, वैसे ही अपने मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेंगे। जिसमें लागत कम करना, स्वतंत्रता की रक्षा, सभी लोगों के अधिकारों की रक्षा, तानाशाही से लोकतंत्र को बचाना शामिल है। यह मुद्दे हमने पहले भी अमेरिका की जनता के सामने रखे हैं और रखते रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीते चार सालों में राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा की गई प्रगति के लिए अमेरिका की जनता उनकी आभारी है। उन्होंने यह भी कहा कि हम अगले चार साल उनकी मशाल और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एक बेहतर उम्मीदवार का चयन करेंगे और नवंबर में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति चुनेंगे।
जो बाइडन ने छोड़ दी उम्मीदवारी
रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एलान किया था कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की और हट रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के नए उम्मीदवार के तौर पर भारतीय और अफ्रीकन मूल की कमला हैरिस का समर्थन किया। पार्टी की प्राथमिक बैठक में 3800 प्रतिनिधियों का समर्थन पाकर बाइडेन ने चुनाव को लेकर उम्मीदवारी पुख्ता की थी। अब उन्होंने राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटकर कमला का काम आसान कर दिया है, लेकिन उनके लिए प्रतिनिधियों का समर्थन पाना आसान नहीं होगा। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति और बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने हैरिस के नाम का समर्थन किया है। जबकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने हैरिस के समर्थन को नकार दिया।