फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Democratic National Convention started with no convening here are takeaways from first night

डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की पहली रात में यह रहा खास, मिशेल ने किया बाइडेन का समर्थन

Tue, 18 Aug 2020 10:41 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 18 Aug 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
Democratic National Convention started with no convening here are takeaways from first night
डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की सोमवार से शुरुआत हो गई है - फोटो : Social Media

अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सोमवार को डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की शुरुआत हो गई। डेमोक्रेट ने पहली बार आभासी सम्मेलन को चुना और पार्टी ने राष्ट्रपति के लिए जो बिडेन को अपने उम्मीदवार के रूप में नामित करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की। सम्मेलन की पहली रात में यह रहा खास:-

विज्ञापन

बाइडेन देश को ट्रंप के खिलाफ करना चाहते हैं एकजुट
बर्नी सैंडर्स ने सम्मेलन की पहली रात में दिखाया कि डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रभाव कितना ज्यादा है और उनके राजनीतिक समकक्ष का स्थान कितना छोटा है। बाइडेन का विचार यह है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ देश को एकजुट कर सकते हैं ताकि देश में शांति को बहाल किया जा सके। डेमोक्रेट्स ने दिखाया है कि कैसे लोग इस विचारधारा में शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में सैंडर्स ने कहा, 'जिन्होंने पिछले चुनाव में ट्रंप का समर्थन किया था उनसे मैं कहना चाहता हूं कि हमारे लोकतंत्र का भविष्य दांव पर है।'
विज्ञापन



लोगों में उत्साह पैदा करना नहीं है आसान
आभासी सम्मेलन में जाने से सबसे जरूरी प्रश्नों में से एक यह था कि क्या प्रारूप लोगों में उत्साह पैदा कर सकता है। डेमोक्रेट्स शुरुआत से ही लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए स्पैनिश और अंग्रेजी में आह्वान किया गया। पूरे देश के बच्चों और वयस्कों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया, इसमें विभिन्न नस्ल के लोग शामिल थे। डेमोक्रेट्स ने दिखाया कि वे नस्लीय न्याय के मामले में ट्रंप और रिपब्लिकन से विपरीत लोगों को आकर्षित करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमेरिका चुनाव : कमला हैरिस ने कहा- ट्रंप झूठ और गंदी रणनीति का लेंगे सहारा


वीडियो में दिखाई दिए बाइडेन
पारंपरिक सम्मेलनों में नामांकित व्यक्ति का पोडियम से लगातार उल्लेख किया जाता है लेकिन पहली रात को इसका उलट हुआ। बाइडेन को सोमवार को कई वीडियो में चित्रित किया गया और वे गोलमेज सेगमेंट में भी दिखाई दिए। उन्होंने शिकागो के मेयर लोरी लाइटफुट और अन्य से नस्लीय न्याय के मुद्दों पर बात की, जिसमें मतदान के अधिकार से लेकर पुलिसिंग प्रथाओं को बदलना शामिल था।

मिशेल ओबामा ने दिया बाइडेन के समर्थन में संदेश
मिशेल ओबामा ने पहले से रिकॉर्ड वीडियो में बाइडेन की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं जो को जानती हूं। वह एक सभ्य आदमी हैं। और वे सुनते हैं। वे सच बताएंगे और उन्हें विज्ञान पर भरोसा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed