फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Democratic MP appeals for impeachment against Donald Trump

डेमोक्रेटिक सांसद ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से की ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने की अपील

Sat, 20 Apr 2019 01:48 PM IST
आसिम खान भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: आसिम खान Updated Sat, 20 Apr 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Democratic MP appeals for impeachment against Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

डेमोक्रेट सीनेटर एलिजाबेथ वारेन ने अमेरिका की प्रतिनिधि सभा से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने की शुक्रवार को अपील की। उन्होंने चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच के नतीजों का हवाला देते हुए यह अपील की।

विज्ञापन


मैसाच्युसेट्स से सांसद ने ट्वीट किया, ‘मूलर की रिपोर्ट में ऐसे तथ्य दिए गए हैं कि एक शत्रु विदेशी सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने के लिए हमारे 2016 के चुनाव पर हमला किया और डोनाल्ड ट्रंप ने उस मदद का स्वागत किया। निर्वाचित होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले की जांच को बाधित किया।’ 
विज्ञापन


विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मूलर की 22 महीने की जांच के नतीजों की संशोधित रिपोर्ट जारी होने के एक दिन बाद उन्होंने यह अपील की है। 400 पृष्ठों से अधिक के दस्तावेज में कहा गया है कि ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान की रूस की हस्तक्षेप की कोशिशों के साथ मिलीभगत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उसने पाया कि राष्ट्रपति रूस के हथकंडों से फायदा पाकर खुश थे और उन्होंने लगातार मूलर की जांच को बाधित करने की कोशिश की। वारेन ने कहा, ‘इसका मतलब है कि संसद को अमेरिका के राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करनी चाहिए।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed