SCO Meet: शंघाई संहयोग संगठन की वार्षिक बैठक में शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ, रक्षा सहयोग को लेकर हुई चर्चा
रक्षामंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, उज्बेकिस्तान यात्रा के पहले दिन राजनाथ सिंह ने अपने उज्बेक समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बखोदिर कुर्बानोव के अलावा कजाकिस्तान और बेलारूस के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हो रही शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की वार्षिक बैठक में बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। उन्होंने सदस्य देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात की। इस दौरान एससीओ सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग के मुद्दे पर बैठक हुई। माना जा रहा है, जल्द ही सदस्य देशों की ओर से इस बैठक को लेकर साझा बयान जारी किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, साझा प्रेस वार्ता के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने समकक्षों को भी संबोधित करने कर सकते हैं। दरअसल, राजनाथ सिंह 23 अगस्त को तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर उज्बेकिस्तान पहुंचे हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल कुर्बानोव के साथ की बैठक
रक्षामंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, उज्बेकिस्तान यात्रा के पहले दिन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने उज्बेक समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बखोदिर कुर्बानोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसके अलावा उन्होंने कजाकिस्तान और बेलारूस के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। बैठकों के दौरान तीनों देशों के साथ रक्षा सहयोग की समीक्षा की गई और आपसी हित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। रक्षामंत्री कार्यालय ने बताया कि ताशकंद प्रवास के दौरान राजनाथ सिंह दिवंगत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उज्बेकिस्तान में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे।