{"_id":"6475c7089d30fbd6790b0713","slug":"defence-minister-rajnath-singh-in-nigeria-interacts-with-indian-diaspora-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने नाइजीरिया में प्रवासी भारतीयों से किया संवाद, भारत के बढ़ते महत्व पर डाला प्रकाश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने नाइजीरिया में प्रवासी भारतीयों से किया संवाद, भारत के बढ़ते महत्व पर डाला प्रकाश
Tue, 30 May 2023 03:30 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 30 May 2023 03:30 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और सरकार के प्रगतिशील प्रयासों के कारण वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Rajnath Singh
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को नाइजीरिया पहुंचे, यहां उन्होंने प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद किया। इस दौरान तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और सरकार के प्रगतिशील प्रयासों के कारण वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे, यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की इस अफ्रीकी देश की पहली यात्रा है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को अबुजा में नाइजीरिया के निर्वाचित राष्ट्रपति श्री बोला अहमद टीनूबु के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। रक्षा मंत्री के प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) के शीर्ष अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने नाइजीरियाई सेना और सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कई बैठकें कीं। दोनों देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए नाइजीरियाई कंपनियों के साथ व्यापारिक बैठकें भी आयोजित की गईं। अफ्रीकी महाद्वीप के देशों से उच्च-स्तरीय राजनीतिक प्रतिनिधित्व के अलावा, कई राष्ट्राध्यक्षों सहित, भारत उन चुनिंदा गैर-अफ्रीकी देशों में शामिल था, जिन्हें मंत्री स्तर पर 'शपथ ग्रहण समारोह' में प्रतिनिधित्व दिया गया। यह नाइजीरिया के साथ हमारे मजबूत द्विपक्षीय संबंध और उच्च प्राथमिकता दर्शाता है।
विज्ञापन
साथ ही राजनाथ सिंह ने बांग्लादेश सरकार में ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्री मोहम्मद तजुल इस्लाम के साथ भी मुलाकात की। इस्लाम शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अबुजा आए थे। यह बैठक भारत और बांग्लादेश के बीच सौहार्द को दर्शाता है।
रक्षा निर्यात में प्रगति, आत्म-निर्भरता पर फोकस
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'आत्म-निर्भरता' पर सरकार के फोकस और 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में हाल के वर्षों में रक्षा निर्यात में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर जोर दिया। राजनाथ ने तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही प्रगतिशील योजनाओं के कारण वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका पर भी बात की। रक्षा मंत्री ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय ध्वज को इसी प्रकार लहराते रहेंगे।