इराक: प्रदर्शनकारियों की लगातार मौतों पर गहरी चिंता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महासचिव कार्यालय से जारी एक वक्तव्य में कहा गया है, महासचिव ने इराकी अधिकारों से अपना आहवान दोहराते हुए अधिकतम संयम बरतने, प्रदर्शनकारियों की जिंदगियों की हिफाजत करने, अभिव्यक्ति की आजादी व सभाएं करने के अधिकार का सम्मान करने और सभी हिंसक गतिविधियों की तीव्र जांच कराने का आग्रह किया है।
एंतोनियो गुटेरेश ने इराकी अधिकारियों को कूटनीतिक व वाणिज्यिक केंद्रों व कर्मचारियों और सार्वजनिक व निजी संपत्ति की हिफाजत करने की उनकी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाई।
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय के प्रवक्ता ने भी प्रदर्शनकारियों की जिंदगियों की हिफाजत किए जाने की महासचिव की अपील में आवाज मिलाते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी व सभा करने के अधिकार का सम्मान किए जाने के साथ-साथ हिंसा की जाँच भी कराई जानी चाहिए।
मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि इराक में यूएन कार्यालय ने पुष्टि करते हुए बताया है कि नसीरिया में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं और 210 से ज्यादा घायल हो गए हैं।
मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय के प्रवक्ता का कहना था कि नजफ में भी कुछ लोग हताहत हुए हैं। साथ ही अक्तूबर में हुए इन प्रदर्शनों में अब तक मारे गए लोगों की संख्या 354 हो गई है। 8 हजार 104 लोग घायल भी हुए हैं।
प्रवक्ता ने कहा है, एक बार फिर, हम इराक सरकार से आग्रह करते हैं कि इस तरह के ठोस कदम उठाए जाएं कि सुरक्षा बलों को अत्यधिक बल प्रयोग ना करने दिया जाए, खासतौर से जानलेवा गोली-बारूद तो बिल्कुल नहीं।
जब से ये प्रदर्शन शुरू हुए हैं, तभी से इराकी सुरक्षा बल जानलेवा गोली-बारूद का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान हुई गैर-कानूनी मौतों की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में पहुंचाया जाना चाहिए।
इराक में संयुक्त राष्ट्र मिशन की अध्यक्ष जीनीन हेनिस प्लेशाएर्ट ने शुक्रवार सुबह को ट्विटर संदेश में कहा था कि देश में हताहतों की इस तरह बढ़ती संख्या को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
जीनीन हेनिस प्लेशाएर्ट ने कहा, इराक में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को नाकाम करने वाले असामाजिक तत्वों ने देश को खतरनाक़ मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है।
उन्होंने बताया कि वो इराक में ताजा घटनाक्रम के बारे में तीन दिसंबर को सुरक्षा परिषद में जानकारी देने के लिए उपस्थित रहेंगी।