{"_id":"6036ce2999153e2b955d942f","slug":"decision-on-nirav-modi-extradition-to-india-in-pnb-scam-case-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी घोटाला मामले में नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण पर फैसला आज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पीएनबी घोटाला मामले में नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण पर फैसला आज
Thu, 25 Feb 2021 03:37 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 25 Feb 2021 03:37 AM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक से 14 हजार करोड़ रुपये का घोटाले में भगौड़ा घोषित हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण पर लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत बृहस्पतिवार को फैसला सुनाएगी। दो साल पहले नीरव मोदी को ब्रिटेल की पुलिस स्कॉटलैंड यार्ड ने 13 मार्च 2019 को लंदन से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह साउथ वेस्ट लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में कैद है।
विज्ञापन
नीरव ने उसके खिलाफ आए प्रत्यर्पण आदेश को कोर्ट में चुनौती दी थी और दो साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बृहस्पतिवार को डिस्ट्रिक्ट जज सैम्यूल गूजी अपना फैसला सुनाएंगे कि क्या नीरव के खिलाफ कानूनी मामला है जिसमें उसे भारतीय कोर्ट में पेश होना चाहिए।
विज्ञापन
इस फैसले से ही तय होगा कि नीरव मोदी भारत कब आएगा। उम्मीद है कि फैसला सुनने के लिए नीरव मोदी वीडियो लिंक के जरिये वैंड्सवर्थ जेल से पेश होगा। कोर्ट के फैसले को ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल के पास भेजा जाएगा जो तय करेंगी कि इस मामले में हाईकोर्ट में अपील की अनुुमति दी जाए या नहीं।
विज्ञापन