फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Decayed bodies found on hospital roof in Pakistan probe ordered

Pakistan: सरकारी अस्पताल की छत पर दर्जनों शव मिलने से हड़कंप, बलूच अलगाववादी बोले- लापता लोगों के हो सकते हैं

Fri, 14 Oct 2022 10:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 14 Oct 2022 10:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के सलाहकार चौधरी जमान गुर्जर ने गुरुवार को लाहौर से करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर मुल्तान के निश्तर अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के मुर्दाघर की छत पर कई सड़े गले शव पाए।  

विज्ञापन
Decayed bodies found on hospital roof in Pakistan probe ordered
निश्तर मेडिकल यूनिवर्सिटी, मुल्तान - फोटो : फेसबुक/ निश्तर मेडिकल यूनिवर्सिटी

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सार्वजनिक क्षेत्र के एक अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब छत से दर्जनों सड़े-गले शव मिलने की खबर सामने आई। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी हंगामा मचा हुआ है। 

विज्ञापन


जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन
पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने इस मामले का संज्ञान लिया है और मामले की जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। विशेष स्वास्थ्य सचिव मुजमिल बशीर की अध्यक्षता वाली इस छह सदस्यीय समिति को जांच पूरी करने और जिम्मेदारी तय करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सलाहकार ने किया अस्पताल का दौरा
मुख्यमंत्री के सलाहकार चौधरी जमान गुर्जर ने गुरुवार को लाहौर से करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर मुल्तान के निश्तर अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के मुर्दाघर की छत पर कई सड़े गले शव पाए। मुख्यमंत्री ने शवों के अंतिम संस्कार के आदेश दिए हैं और स्वास्थ्य अधिकारियों को इस मामले में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'मेडिकल कॉलेज के छात्रों के प्रयोग के लिए रखे गए थे शव'
निस्तर मेडिकल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. मरियम अशरफ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उन्हें पुलिस विभाग से ये लावारिश और अज्ञात शव मिले हैं। इन्हें विभिन्न चिकित्सा प्रयोगों के लिए मुर्दाघर की छत पर रख दिया गया था। उन्होंने कहा कि इन शवों का उपयोग मेडिकल छात्रों के प्रयोगों के लिए किया जाता है और यह सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाता है। 

बलूच बोले- हमारे लापता लोगों के शव हो सकते हैं
अशरफ ने कहा कि यह असामान्य नहीं है, क्योंकि हड्डियों और खोपड़ी को आगे के चिकित्सा प्रयोगों के लिए निकाला जाता है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए। जिनमें से कई शव छप फेंके हुए देखे गए। सोश मीडिया पर बलूच अलगाववादी दावा कर रहे हैं कि ये उनके लापता लोगों के शव हो सकते हैं। 

जांच समिति ने की अस्पताल पर कार्रवाई की मांग
पंजाब सरकार की जांच समिति ने रविवार को अस्पताल की छत पर लावारिस शवों के ढेर पर अपनी जांच समाप्त कर दी और लाशों को इस तरह से रखने के लिए निश्तार अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


रिपोर्ट के मुताबिक, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला जांच समिति की बैठक के दौरान लिया गया, जिसने अपनी रिपोर्ट पूरी कर पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेज दी है। जांच रिपोर्ट में शवों को छत पर लाने और छोड़ने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है, क्योंकि उन्हें शवों को एक कमरे में रखना चाहिए था। 14 अक्टूबर को, अस्पताल के मुर्दाघर की छत पर कई अज्ञात और सड़ने वाले शव पड़े मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed