फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Death toll from Hurricane Dorian increased to 20, relief and rescue operations underway

तूफान डोरियन से मरने वालों की संख्या 20 हुई, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Thu, 05 Sep 2019 10:13 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, बहामास
वर्ल्ड डेस्क, बहामास Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 05 Sep 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Death toll from Hurricane Dorian increased to 20, relief and rescue operations underway
तूफान डोरियन - फोटो : सोशल मीडिया
तूफान डोरियन के कारण बहामास में अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। इस दौरान यूएस कोस्ट गॉर्ड और ब्रिटिश रॉयल नेवी तेजी से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि ग्रैंड बहामास और अबाको द्वीप की लगभग पूरी आबादी यानी 70,000 लोगों को तुरंत सहायता की जरूरत है। 
विज्ञापन


सरकार ने तूफान के कारण 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका है। स्थानीय और अमेरिकी मीडिया के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री दुआने सैंड्स ने बताया कि अबाको और ग्रैंड बहामा में हुई मौतों की स्पष्ट तस्वीर मिलने लगी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक अबाको और ग्रैंड बहामा में 20 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन याद रखें कि बाढ़ के पानी से भरे और क्षतिग्रस्त हुए मकानों और उनके मलबे की तलाशी अब शुरु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहामा के प्रधानमंत्री हुबर्ट मिनिस से मुलाकात के बाद संयुक्त राष्ट्र आपात सेवा संयोजक मार्क लोकॉक ने बताया कि ग्रैंड बहामा में 50,000 जबकि अबाको में 15 से 20 हजार लोगों को तुरंत आश्रय, सुरक्षित पेयजल, भोजन और दवाओं की जरुरत है।

बहामास के लिए संयुक्त राष्ट्र देगा 10 लाख डॉलर की आपात सहायता राशि

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस डोरियन तूफान से प्रभावित हुए हजारों लोगों के लिए काफी चिंतित हैं। इस शक्तिशाली तूफान ने कैरिबियन क्षेत्र में उत्तरी बहामा के कई हिस्सों में तबाही मचाई है। संयुक्त राष्ट्र के राहत प्रमुख मार्क लॉकॉक सरकारी नेताओं से मिलने और बचाव अभियान तेज करने में मदद के लिए बुधवार को द्वीपीय देश गए।

उन्होंने बताया कि बहामास की मदद के लिए वह केंद्रीय आपात राहत निधि से तत्काल 10 लाख डॉलर की धनराशि जारी करेंगे। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने एक बयान में कहा कि वह ग्रैंड बहामा और एबाको में प्रभावित हुए हजारों लोगों के लिए काफी चिंतित हैं।

उन्होंने आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बुधवार देर रात बहामास से लौटने पर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में लॉकॉक ने कहा कि काफी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और ग्रैंड बहामा तथा एबाको दोनों द्वीपों पर करीब 70,000 लोगों को तत्काल मदद की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि कल के हवाई सर्वेक्षणों के बाद तथा और अधिक आंकड़े जुटाने के बाद उम्मीद है कि हम बहुत जल्द मदद के लिए टीमें भेज पाएंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने बहामास के प्रधानमंत्री को बताया कि वह केंद्रीय आपात राहत निधि से तत्काल 10 लाख डॉलर की धनराशि जारी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed