फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   danger to Nawaz Sharif health is increasing due to delay in his travel abroad for treatment

नवाज शरीफ की तबीयत और बिगड़ी, एनएबी ने नहीं दी विदेश जाने की इजाजत

Mon, 11 Nov 2019 02:58 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 11 Nov 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
danger to Nawaz Sharif health is increasing due to delay in his travel abroad for treatment
नवाज शरीफ (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का कहना है कि विदेश जाकर इलाज करवाने में हो रही देरी के कारण उनका स्वास्थ्य खतरे में आ गया है। शरीफ का नाम नो फ्लाई लिस्ट में शुमार है जिसकी वजह से वह विदेश यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें इस लिस्ट से अपना नाम हटने का इंतजार है। जिस व्यक्ति के नाम को नो फ्लाई लिस्ट में डाला जाता है वह देश के अंदर या देश के बाहर उड़ान नहीं भर सकता है।

विज्ञापन


69 साल के (पीएमएल-एन) अध्यक्ष ने शुक्रवार को अपने डॉक्टरों की सलाह और परिवार के अनुरोध को मानते हुए इलाज के लिए ब्रिटेन जाने के लिए तैयार हो गए। वह रविवार सुबह पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस से लंदन रवाना होने वाले थे। शरीफ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिसमें उनका गिरता हुआ प्लेटलेट काउंट भी शामिल है।
विज्ञापन


वर्तमान में शरीफ की देखभाल लाहौर के नजदीक आवास पर हो रही है। जहां एक आईसीयू स्थापित किया गया है। सरकार शरीफ का नाम नो फ्लाई लिस्ट से इसलिए नहीं हटा पा रही है क्योंकि नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (एनबीए) के अध्यक्ष जावेद इकबाल अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए देश में मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीएमएलएन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने ट्वीट कर कहा, 'डॉक्टरों ने कहा है कि शरीफ को फौरन विदेश ले जाने की जरूरत है। उनकी यात्रा में देरी से उनकी सेहत पर खतरा बढ़ रहा है। उन्हें विदेश यात्रा के लिए तैयार करने के लिए स्टेरॉयड का हैवी डोज दिया जा रहा है।'


मरियम ने बताया कि डॉक्टर पूर्व प्रधानमंत्री का प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि जब वह यात्रा करें तो उनकी तबीयत न बिगड़े। सरकार की प्रवक्ता फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि शरीफ का नाम नो फ्लाई लिस्ट से हटाने का फैसला एनएबी और डॉक्टरों की सिफारिशों के बाद लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed