{"_id":"6a2aa183ad3952949b0f030e","slug":"cutting-spending-on-plans-cost-the-uk-defence-secretary-his-job-he-had-to-resign-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK Defense Secretary: ब्रिटेन के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, सरकार पर लगाया योजनाओं पर कम खर्च करने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK Defense Secretary: ब्रिटेन के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, सरकार पर लगाया योजनाओं पर कम खर्च करने का आरोप
Thu, 11 Jun 2026 05:22 PM IST
Asmita Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Asmita Tripathi
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:22 PM IST
सार
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने गुरुवार को इस्तीफा दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार योजनाओं में कम खर्च कर रही है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली
- फोटो : यूके गवर्नमेंट
विस्तार
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने गुरुवार को इस्तीफा दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री कीर स्टारमर पर आरोप लगाया है। उन्होंंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की सुरक्षा के लिए जरूरी सरकारी संसाधन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि सैन्य खर्च बढ़ाने की बढ़ती मांगों को कैसे पूरा किया जाए। इस पर ब्रिटेन के रक्षा और वित्त मंत्रालयों के बीच महीनों से बातचीत चल रही है, जिसके कारण पिछले साल से ही ब्रिटेन का रक्षा निवेश प्लान रुका हुआ है।
विज्ञापन
मंत्री ने पत्र में क्या लिखा?
हीली ने स्टारमर को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘बढ़ते खतरों के इस दौर में देश की सुरक्षा के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में आप नाकाम रहे हैं और ट्रेजरी भी इसके लिए तैयार नहीं है।' इस देरी से ब्रिटेन का डिफेंस इंडस्ट्री नाराज है। उनका कहना है कि ऐसे समय में, जब भू-राजनीतिक हालात बहुत अस्थिर हैं। अमेरिका यूरोप की सुरक्षा से अपना ध्यान हटा रहा है। वह देश की सुरक्षा से जुड़े लंबे समय के प्रोग्राम में निवेश नहीं कर सकते।
विज्ञापन