फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cruelty in Myanmar: Army fires 91 protesters on Saturday, the biggest violence ever

म्यांमार में क्रूरता: सेना ने शनिवार को 91 प्रदर्शनकारियों को गोलियों से भूना, अब तक की सबसे बड़ी हिंसा

Sat, 27 Mar 2021 06:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यंगून
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यंगून Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 27 Mar 2021 06:25 PM IST
सार

  • म्यांमार में प्रदर्शनकारियों का हो रहा लगातार दमन 
  • 'ऑर्म्ड फोर्सेस डे' के मौके पर 91 लोगों को मार डाला


 

विज्ञापन
Cruelty in Myanmar: Army fires 91 protesters on Saturday, the biggest violence ever
Myanmar protest - फोटो : PTI

विस्तार

म्यांमार में तख्तापलट के बाद से सेना के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों का दमन जारी है। शनिवार को सेना ने 91 प्रदर्शनकारियों को गोलियों से भून दिया। यह करीब दो माह से जारी आंदोलन के दमन की अब तक की सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है। ताजा हिंसा तब हुई जब शनिवार को देश में 'ऑर्म्ड फोर्सेस डे' मनाया जा रहा था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यांगून, मांडले व अन्य कस्बों में शांतिपूर्वक रैली निकाली। तभी सेना ने आक्रामक रवैया अपनाया और उन पर गोलियां चला दीं।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार शाम तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 91 तक पहुंच गई। इससे पहले 14 मार्च को सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 74 से 90 प्रदर्शनकारी मारे गए थे। यंगून में एक निगरानीकर्ता द्वारा जारी मृतक संख्या के मुताबिक, दो दर्जन से अधिक शहरों में हो रहे प्रदर्शन में शाम होने तक 89 लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी निर्वाचित सरकार को बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सेना प्रमुख बोले-लोकतंत्र की रक्षा करेंगे
प्रदर्शन व सैन्य हिंसा के बीच सेना प्रमुख मिन आंग लाइंग ने नेशनल टेलीविजन पर अपने संदेश में कहा कि वे देश में लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि देश में चुनाव कराए जाएंगे, लेकिन कब कराए जाएंगे, यह नहीं बताया। 

सैकड़ों लोग मारे जा चुके, सेना ने कहा-मौतों से सबक लें
म्यांमार में गत फरवरी में सेना ने तख्ता पलट किया था और सत्ता पर कब्जा कर लिया था। तब से सेना विरोधी प्रदर्शनों में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। सेना आंदोलन के दमन पर किस हद तक आमाद है, इसकी झलक उसके बयान से मिलती है। सेना ने चेतावनी दी है कि लोगों को बीते दिनों हुई मौतों से सबक लेना चाहिए कि उन्हें भी गोली लग सकती है। सैन्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे समूह सीआरपीएच के प्रवक्ता डॉ. सासा ने कहा कि सेना के लिए यह शर्मनाक दिन है। सेना के जनरल सैकड़ों लोगों की हत्या कर आज के दिन जश्न मना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed