फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   crucifix necklace saved life of the child in Argentina

गले में लटके लॉकेट ने बचाई बच्चे की जान, जानिए क्या है पूरी खबर

Thu, 07 Jan 2021 06:54 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लास टालिटास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लास टालिटास Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Jan 2021 06:54 AM IST
विज्ञापन
crucifix necklace saved life of the child in Argentina
लौकेट ने बचाई जान... - फोटो : सोशल मीडिया

जाको राखे साइयां मार सके न कोय, यह कहावत ऐसे ही नहीं कही गई है। इसी कहावत को साकार करते हुए नौ साल के मासूम ने मौत को मात दे दी। सीने पर गोली लगी, उसके गले में लटके लॉकेट से टकरा गई जिससे उसकी जान बच गई।

विज्ञापन


दरअसल, टिजियानो नए साल की पूर्व संध्या पर घर के बाहर जश्न मना रहा था और अपनी बहन और चचेरे भाई के साथ खेल रहा था। तभी एक गोली उसके सीने पर आकर लगी।

अचानक उसे उसके सीने पर दर्द महसूस हुआ और पास में जमीन पर एक गोली पड़ी देखी। इसके बाद ही टिजियानो को अस्पाताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि गोली उसकी शरीर के ऊपरी सतह पर ही रह गई और अंदर नहीं जा पाई जिसके कारण उसकी मौत होने से बच गई। अस्पताल में भर्ती के लगभग एक घंटे बाद ही उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


जब वह घर आया तो उसकी आंटी को जमीन पर उसका क्रूज (लॉकेट) मिला। उसके बीच में एक छेद था जहां गोली घुस गई थी। यह लॉकेट चांदी का था टिजियानो को यह लॉकेट उसके पिता डेविड से उपहार के रूप मिला था। इसकी वजह से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिजियानो की मां अलेजांद्रा ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवान का शुक्र है जो उसकी जान बच गई और उसके पिता के लिए आशीर्वाद है। हमारे लिए यह एक चमत्कार है। आगे बतााया कि हम उसे चर्च ले गए। उसने पिता से बात की, उसने पिता से कहा कि वह धन्य है। उसके साथ कुछ भी हो सकता था। हमारे लिए यह एक चमत्कार है।


वहीं अब पुलिस सूचित कर दिया गया है और इस बात की छानबीन कर रही है कि गोली किसने चलाई। पुलिस के मुताबिक यह घटना 31 दिसंबर 2020 को रात 10 बजे के आसपास हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed