{"_id":"601148ff70484332fb01c491","slug":"covid19-vaccination-now-possible-in-shopping-centers-and-theaters-in-moscow-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉस्को में अनोखी पहल: शॉपिंग सेंटर और थिएटर में भी लगेगी कोरोना वायरस की वैक्सीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मॉस्को में अनोखी पहल: शॉपिंग सेंटर और थिएटर में भी लगेगी कोरोना वायरस की वैक्सीन
Wed, 27 Jan 2021 04:35 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 27 Jan 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ रूस में सामूहिक टीकाकरण का काम जारी है। राजधानी मॉस्को में तो अस्पतालों और पॉलीक्लिनिक के साथ साथ शॉपिंग सेंटरों और थिएटर समेत अन्य लोकप्रिय स्थानों पर भी टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है, जहां मोबाइल मेडिकल टीम काम करती हैं। बता दें कि मॉस्को में स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में टीकाकरण का काम शुरू भी हो गया है। प्रशासन की योजना अब इसे विस्तार देने की है।
विज्ञापन
टीवी ब्रिक्स के अनुसार सिटी पॉलीक्लिनिक से चिकित्सकों की ऐसी पहली टीम ने देश के प्रमुख डिपार्टमेंटल स्टोर GUM में काम करना शुरू कर दिया है। यहां ग्राहक खरीदारी करने के लिए स्टोर में आ सकते हैं और बिना समय बर्बाद किए कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन भी लगवा सकते हैं। यहां टीकाकरण पिछले कुछ दिन से चल रहा है। टीकाकरण केंद्र तीसरे तल पर तैयार किया गया है और रोज ही लोगों की कतार देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
एक वॉलंटियर नेलाया अलीबेकोवा ने कहा कि मैं पहले एक बार कोविड-19 से संक्रमित हो चुकी हूं और आगे के लिए खुद को सुरक्षित करना चाहती हूं। नेलाया ने कहा, 'हमें खुद को सुरक्षित करने की जरूरत है। किसी भी स्थिति में अगर दूसरी बार भी इससे संक्रमित हो सकते हैं। मैं एक बार बीमार पड़ चुकी हूं। यह बहुत बुरा था, मैं दोबारा बीमार नहीं पड़ना चाहती। इसलिए मुझे वैक्सीन लगवाने की और खुद को सुरक्षित करने की जरूरत थी।'
विज्ञापन
मॉस्को में स्थित GUM के मुख्यालय के अनुसार टीकाकरण केंद्र पर मौजूद चिकित्सकों ने बताया है कि यहां विदेशी नागरिक भी वैक्सीन लगवाने आए। जो भी व्यक्ति टीका लगवाना चाहता है उसे एक उसकी बीमारियों और संभावित दिक्कतों को लेकर एक प्रश्नावली दी जाती है। उल्लेखनीय है कि वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना महामारी को नियंत्रण में लाने के लिए जरूरी है कि 60 फीसदी से अधिक आबादी का टीकाकरण अवश्य किया जाए।