फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19: Japan declared emergency situation in Tokyo and other nearby areas

Covid-19: जापान में स्थिति बिगड़ी, टोक्यो और आसपास के इलाकों में आपात स्थिति की घोषणा

Thu, 07 Jan 2021 06:15 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, टोक्यो
पीटीआई, टोक्यो Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 07 Jan 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Covid19: Japan declared emergency situation in Tokyo and other nearby areas
टोक्यो की एक सड़क का एक दृश्य - फोटो : पीटीआई (फाइल)

जापान ने कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो और आसपास के तीन क्षेत्रों में आपात स्थिति लागू करने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि जापान में संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि जारी है और राजधानी टोक्यो में एक दिन में रिकॉर्ड 2,447 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कोरोना वायरस के लिए सरकार के कार्यबल में एक घोषणापत्र जारी किया। आपात स्थिति शुक्रवार से लागू होगी और सात फरवरी तक जारी रहेगी। इसके तहत रेस्तरां और बार को रात आठ बजे बंद करने की बात कही गई है। 
विज्ञापन



लोगों से कहा गया है कि वे अपने घरों में ही रहें और भीड़ में नहीं जाएं। घोषणापत्र में कोई जुर्माना लगाने की बात नहीं की गई है। जापान में नए साल से पहले के जश्न और नए वर्ष की छुट्टियों के बाद कोरोना वायरस मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार शॉपिंग मॉल और स्कूल खुले रहेंगे। सिनेमा थिएटर, संग्रहालय और अन्य कार्यक्रमों में उपस्थिति कम करने के लिए कहा जाएगा। अवहेलना करने वालों को सूचीबद्ध करके सार्वजनिक किया जाएगा जबकि अनुपालन करने वाले सहायता के पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed