फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19,coronavirus outbreak,Indians stranded in Thailand waiting for homecoming

लोगों का दर्द : थाईलैंड में फंसे भारतीय घर वापसी का कर रहे इंतजार

Sun, 26 Apr 2020 09:39 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 26 Apr 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Covid19,coronavirus outbreak,Indians stranded in Thailand waiting for homecoming
Thailand flag - फोटो : social media

लॉकडाउन के कारण सभी विमान सेवाएं बंद होने की वजह से हजारों लोग जहां-तहां फंसे हैं। लोगों का दर्द भी निकलकर सामने आने लगा है। थाईलैंड में भी सैकड़ों भारतीय फंसे हैं, जो घर वापसी के लिए बेसब्री से सरकारी मदद का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये लोग लगातार सोशल मीडिया, फोन और ई-मेल के जरिए सरकार से घर वापसी की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। फुकेत में प्रशिक्षण लेने गए भारतीय तैराक सजन प्रकाश भी फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

थाईलैंड घूमने गए उदयराज बताते हैं कि मार्च के आखिर में वे आए थे और तभी लॉकडाउन हो गया जिसके कारण वे यहां फंस गए। वे कहते हैं, विदेश में सीमित बजट में रहना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक महीने से एक कमरे में कैद हूं, पर अब अपने घर जाना चाहता हूं और परिवार की देखभाल करना चाहता हूं। वे कहते हैं कि मैं अपने घर में अकेला कमाने वाला हूं और इस कठिन दौर में मुझे मेरे परिवार के पास होना चाहिए, ये मेरा अधिकार है। मैं मधुमेह रोगी भी हूं और यहां रहना मेरे लिए अधिक खतरनाक है, क्योंकि नियमित दवाएं मिलना भी मुश्किल है। वे कहते हैं कि मुझे इस बात की चिंता सता रही है कि वायरस ने अगर हमें बख्श भी दिया तो चिंता और तनाव से हम नहीं बच पाएंगे।

उड़ानें बंद होने से फंसे

स्कूल, कॉलेज और दूसरे प्रतिष्ठान बंद होने से लोगों की नौकरियां भी जाने लगी हैं। लॉकडाउन के कारण फंसे लोग अब घर वापस आना चाहते हैं और हर कोई सरकार से गुहार लगाने में जुटा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद होने के कारण, तीन मई तक ऐसे लोगों की घर वापसी मुश्किल है। लोग सरकार से पूछ रहे हैं कि उन्हें यहां से कब निकाला जाएगा।

आमदनी है नहीं घर खाली करना है

थाईलैंड में नौकरी करने वाले राजेंद्र कुमार बताते हैं कि मेरी पत्नी और तीन साल की बच्ची है। नौकरी चली गई गई है। इसी महीने घर खाली करना है क्योंकि अभी मेरे पास दूसरी नौकरी और आमदनी का कोई दूसरा जरिया नहीं है। लोग अपने पैसे से होटल में क्वारंटीन हैं, लेकिन ऐसे कब तक रहेंगे। सरकार फंसे हुए लोगों को जल्द निकालना शुरु करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed