फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   COVID19 confirmed in pet dog in UK

चिंता: ब्रिटेन में पालतू कुत्ते को हुआ कोरोना वायरस, पशु चिकित्सा अधिकारी ने की पुष्टि

Thu, 11 Nov 2021 03:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 11 Nov 2021 03:04 AM IST
सार

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बयान में कहा कि कुत्तों का संक्रमित होना बहुत दुर्लभ है और वे आमतौर पर केवल हल्के नैदानिक लक्षण दिखाते हैं और कुछ दिनों के भीतर ठीक हो जाते हैं।

विज्ञापन
COVID19 confirmed in pet dog in UK
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

ब्रिटेन में एक पालतू कुत्ते में कोरोना वायरस का पता चला है। इसकी पुष्टि यूके के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने की है। इससे पहले दुनिया के अलग-अलग देशों में अन्य जानवरों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अनुसार तीन नवंबर को वेयब्रिज में पशु और पादप स्वास्थ्य एजेंसी प्रयोगशाला में परीक्षणों के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई। उनके मुताबिक कुत्ता अब घर पर ही ठीक हो रहा है।
विज्ञापन


कुत्ते को कोरोना होने से पहले मालिक को भी हुआ था कोरोना
पशु चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक सभी सबूतों की मानें तो कुत्ते को कोरोना होने से पहले उसके मालिक को भी कोरोना हुआ था। उनके बयान के अनुसार इस बात का कोई सबूत नहीं है कि जानवर को उसके मालिक से कोरोना हुआ है या किसी अन्य पालतू जानवर से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी क्रिस्टीन मिडिलमिस ने बयान में कहा कुत्तों का संक्रमित होना बहुत दुर्लभ है और वे आमतौर पर केवल हल्के नैदानिक लक्षण दिखाते हैं और कुछ दिनों के भीतर ठीक हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इस बात का कोई स्पष्ट सबूत नहीं है कि पालतू जानवर सीधे इंसानों में वायरस पहुंचाते हैं। हम इस स्थिति पर बारीकी से निगरानी रखेंगे और स्थिति बदलने पर पालतू जानवरों के मालिकों को अपडेट करेंगे।

एक अन्य चिकित्सा अधिकारी कैथरीन रसेल ने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के अनुरूप विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन को मामले की सूचना दी गई है। यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया के अन्य देशों में पालतू जानवरों में बहुत कम मामलों की पुष्टि हुई है।


गौरतलब है कि कुत्ते इंसान के आसपास रहते हैं। अगर वे भी कोविड-19 वायरस के संक्रमण का स्रोत बन सकते हैं, तो फिर कुत्तों से संपर्क खतरनाक हो जाएगा। अभी सिर्फ इंसानों कि लिए ही वैक्सीन बनी है, जानवरों के लिए दुनिया में कोई वैक्सीन नहीं बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed