दुनिया में 3.78 करोड़ संक्रमित, 10.82 लाख से ज्यादा की मौत, म्यांमार की मदद के लिए भारत की प्रशंसा
- डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के खिलाफ म्यांमार की मदद के लिए की भारत की प्रशंसा
- नोट, कांच, स्टील पर कई दिनों तक जीवित रहता है वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या सोमवार को 3.78 करोड़ से ज्यादा हो गई, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10.82 लाख पार कर गया। महामारी की चपेट में आए 2.83 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में 83.42 लाख सक्रिय मामले हैं, जिनमें 68 हजार से अधिक की स्थिति गंभीर है।
इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में म्यांमार की मदद के लिए भारत की प्रशंसा की है। यंगून स्थित भारतीय पत्रकार रवींद्र जैन से वार्ता के दौरान डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. स्टीफन पॉल जोस्ट ने कहा, 'भारत म्यांमार को सहयोग कर रहा है। हाल में भारत ने रेमिडेसिविर की तीन हजार शीशियां म्यांमार को सौंपी। भारत के विदेश सचिव की हालिया म्यांमार यात्रा में सहयोग को लेकर चर्चा हुई है। यह सराहनीय बात है कि पड़ोसी देशों से म्यांमार को मदद मिल रही है।'
नोट, कांच, स्टील पर 28 दिनों तक जीवित रहता है वायरस
ऑस्ट्रेलिया की नेशनल साइंस एजेंसी सीएसआईआरओ ने रिसर्च में पाया है कि कोरोना वायरस नोट, कांच और स्टील की सतह पर 28 दिनों तक जिंदा रह सकता है। ‘वायरोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित शोध के मुताबिक, अन्य मुलायम सतह वाली चीजों जैसे कि प्लास्टिक और मोबाइल फोन स्क्रीन पर भी यह वायरस लंबे समय तक टिका रह सकता है।