फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19 update: WHO reported zero infections in the last 24 hours in this countries 

राहत : तेजी से सुधर रहे हालात, जानिए ऐसे देश जहां 'जीरो' हुआ कोरोना संक्रमण

Wed, 03 Nov 2021 08:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 03 Nov 2021 08:31 AM IST
सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन देशों की सूची जारी की है, जहां कोरोना संक्रमण शून्य हो गया है। पिछले 24 घंटों में यहां एक भी नए केस की पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Covid-19 update: WHO reported zero infections in the last 24 hours in this countries 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पिछले दो सालों में कोरोना ने जमकर कहर बरपाया। इस पीढ़ी ने सदी की सबसे बड़ी महामारी भी देखी तो मजबूत पक्ष यह भी रहा कि इस बीमारी ने कई देशों को आत्मनिर्भर भी बना दिया,और इन देशों ने स्वयं के टीके भी लांच किए। हालांकि, इस महामारी का मुकाबला करने में हमने दुनियाभर में  50 लाख लोगों को गंवा दिया। लड़ाई में 240 मिलियन लोग संक्रमित भी हुए। इन सब के बीच अच्छी खबर यह है कि एक दो देश छोड़ दें तो दुनिया के तमाम देशों में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे घट रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, कई ऐसे देश हैं जहां संक्रमण की दर काफी कम हो गई है। 

विज्ञापन


भारत में काबू में आया कोरोना 
भारत में कोरोना वायरस फिलहाल काबू में आ रहा है। केंद्रीय आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 259 दिनों में देश में सबसे कम कोरोना संक्रमित व्यक्ति सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 10,423 कोरोनो के नए मामले सामने आए हैं। वहीं अब सक्रिय मामले भी घटकर 1,53,776 रह गए हैं, जो 250 दिनों में सबसे कम है। 
विज्ञापन


इन देशों में जीरो हुआ संक्रमण
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन देशों की सूची जारी की है, जहां संक्रमण की दर जीरो हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में इन देशों में एक भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों में  नहीं आए एक भी संक्रमित-

  • कनाडा 
  • अर्जेंटीना
  • स्पेन
  • बांग्लादेश
  • बेल्जियम
  • कोस्टा रिका
  • श्री लंका
  • इक्वाडोर
  • म्यांमार
  • होंडुरास
  • घाना
  • अल साल्वाडोर
  • कैमरून
  • मालदीव
  • लक्जमबर्ग


इन देशों में काफी कम हुआ संक्रमण 
डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, स्विट्जरलैंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सिर्फ तीन नए मामले सामने आए हैं। इसी तरह, ओमान में आठ और जाम्बिया में पांच नए मामले दर्ज किए गए। मोज़ाम्बिक, कोसोवो, सेनेगल, मलावी, इस्वातिनी, बुरुंडी और मेडागास्कर में 10 या उससे कम नए कोविड के मामले दर्ज किए गए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed