फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid 19 infection reached to 36785758 globally these are top five countries who are worst affected

इन पांच देशों में है कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज, 10 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत

Sat, 10 Oct 2020 11:05 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 10 Oct 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 infection reached to 36785758 globally these are top five countries who are worst affected
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि वैश्विक तौर पर शुक्रवार को वायरस के 3,50,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण की कुल संख्या 3,67,85,758 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


वहीं एक मिलियन (10 लाख) से अधिक लोगों की बीमारी के कारण मौत हो गई। डब्ल्यूएचओ के आपातकालीन प्रमुख डॉक्टर माइकल रयान ने हाल ही में कहा कि विश्व निकाय के अनुमान के अनुसार, दुनिया भर में 10 में से एक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित हो सकता है। अमेरिका वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। यूरोप में अकेले शुक्रवार को 1,09,000 से अधिक मामले सामने आए। 
विज्ञापन



ये हैं कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित पांच देश

अमेरिका

अमेरिका में कोरोना के 76,60,123 मामले हैं। देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी इससे संक्रमित हो चुकी हैं। देश कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। कई राज्यों में रिकॉर्ड संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। जिसके कारण प्रशासन ने सख्त प्रतिबंध लगाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत
भारत में कोरोना के 69,79,424 मामले सामने आए हैं। यह कोरोना से प्रभावित दूसरा देश है। यहां रोजाना 70,000 के करीब मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इससे पहले रोजाना दर्ज होने वाले मामलों की संख्या 90,000 थी। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात कुछ ऐसे राज्य हैं जहां सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

ब्राजील
ब्राजील में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 50,55,888 है। यह वायरस से प्रभावित तीसरा देश है। यहां संक्रमितों और वायरस के कारण मरने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। बुधवार को देश में कोरोना मामलों की संख्या 50 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं 1,50,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस
रूस में कोरोना के 12,65,572 मामले हैं। यह वायरस से प्रभावित चौथा देश है। यहां संक्रमण की दूसरी लहर है। शुक्रवार को देश में कोरोना के 12,126 नए मामले सामने आए। 11 मई की तुलना में यह संख्या ज्यादा है, तब 11,656 रिकॉर्ड किए गए थे। एक सितंबर से स्कूल खुलने के बाद संक्रमण बढ़ा है।


कोलंबिया
कोलंबिया में कोविड-19 के 89,43,00 मामले सामने आए हैं। यहां वायरस के आठ लाख से ज्यादा मामले हैं जबकि 27,400 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश ने सितंबर में नियमों में ढील दी थी और सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ आर्थिक गतिविधियों को शुरू कर दिया था। हालांकि कार्यक्रमों और भीड़ पर अभी भी प्रतिबंध जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed