फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid 19 in US: coronavirus death rate ising again in America

अमेरिका में दोबारा बढ़ रही कोरोना से मरने वालों की संख्या, रोजाना लगभग 664 लोगों की मौत

Sun, 12 Jul 2020 10:30 AM IST
आसिम खान पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: आसिम खान Updated Sun, 12 Jul 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 in US: coronavirus death rate ising again in America
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रोजाना होने वाली मौत की दर कम होने के बाद फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। देश में पिछले कुछ महीनों से संक्रमण के कारण मौत के मामलों की संख्या में रोजाना गिरावट आ रही थी। फ्लोरिडा और टेक्सास जैसे उन राज्यों में भी मृतक संख्या कम हो रही थी, जहां संक्रमण के मामले और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने सचेत किया था कि रोजाना कम हो रही मृतक संख्या कुछ दिनों बाद बढ़नी शुरू हो जाएगी। उनका कहना था कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कई सप्ताह बाद व्यक्ति की मौत होती है। विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया था कि संक्रमण के मामलों और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि के कारण एक समय बाद मृतक संख्या बढ़ेगी और अब यही हो रहा है। 
विज्ञापन


‘हार्वर्ड यूनिवर्सिटी’ में संक्रामक रोग विशेषज्ञ विलियम हानागे ने कहा, मृतक संख्या लगातार बढ़ रही है और जिस समय तक मृतक संख्या बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा था, यह उसी समय बढ़ रही है। जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के आंकड़ों के ‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा किए गए विश्लेषण के अनुसार अमेरिका में 10 जून को रोजाना मृतक संख्या पिछले सात दिन में औसतन 664 रही है, जबकि दो सप्ताह पहले यह 578 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समयावधि में रोजाना मरने वाले लोगों की संख्या 27 राज्यों में बढ़ी है। कैलिफोर्निया में रोजाना औसतन 91 और टेक्सास में 66 लोगों की संक्रमण से मौत हो रही है। इनके अलावा फ्लोरिडा, एरिजोना, इलिनोइस, न्यू जर्सी और साउथ कैरोलिना में भी रोजाना मृतक संख्या बढ़ रही है।


मियामी के ‘केंडेल रीजनल मेडिकल सेंटर’ में नर्स रुबलास रुइज ने कहा, हमारे आईसीयू में चार दिन से भी कम समय में 10 मरीजों की मौत हुई और उसके बाद मैंने गिनना ही बंद कर दिया क्योंकि मृतक संख्या तेजी से बढ़ी। जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 1,30,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed