फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19 has already exhausted the US Now it's only the start of a dark and deadly winter

COVID -19 : कोरोना वायरस से कराह रहे अमेरिका पर अब बेरहम सर्दी की मार

Sun, 06 Dec 2020 03:32 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 06 Dec 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 has already exhausted the US  Now it's only the start of a dark and deadly winter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : america US flag

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में जारी है। दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस से 66.39 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इससे 15.27 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अगर अमेरिका की बात करें, तो वहां अब तक इससे 14,781,043 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 285,738 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस ने अमेरिका की कमर तोड़ दी है। वहीं अब बेरहम सर्दी ने अमेरिका की  मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी विशेषज्ञों ने प्रशासन और आम लोगों को कड़ी चेतावनी दी है कि कोरोना महामारी से जूझ रहे देश में यह सर्दी इतिहास में सबसे घातक सर्दी साबित होगी। विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका में कैलिफोर्निया से कैनसस, मैसाचुसेट्स से फ्लोरिडा तक हर जगह डॉक्टर, नर्सों, अंतिम संस्कार करने वाले लोग और खाद्य सामग्री घरों तक पहुंचाने वाले लोगों के लिए यह जानलेवा मौसम है।
विज्ञापन



अमेरिकी विशेषज्ञों ने कहा कि इतने महीनों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए स्वास्थ्यकर्मी पहले मानसिक और शारीरिक थके हुए हैं। ऐसे में सर्दी से हालात और खराब होने की संभवना है। स्थिति बद से बदतर होने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में बेकाबू मौतें 
अमेरिका में कोरोना संक्रमण से हालात बद से बदतर हो रहे हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते औसतन हर दिन 1800 मौतें हुईं और यह अप्रैल के बाद सबसे खतरनाक हालात हैं।


बाइडन का आरोप, बिना योजना वैक्सीन बांट रहे ट्रंप
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उसने वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन के लिए सही प्लान नहीं बनाया और इसकी वजह से राज्यों को परेशानी हो रही है। ट्रंप पर बिना योजना के वैक्सीन बांटने का आरोप लगाते हुए जो बाइडन ने कहा कि 'मेरी टीम को अब तक डिटेल्ड प्लान नहीं मिला है। हमें वैक्सीन और सिरिंज कंटेनर्स का इंतजाम करना पड़ रहा है।' बाइडन ने ट्रंप की कोरोना टास्क फोर्स में शामिल रहे डॉक्टर एंथोनी फॉसी से अपील की है कि वे उनकी कोरोना टीम का हिस्सा बनें। फॉसी ने अब तक इस पर जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed