{"_id":"5f396a638ebc3e3d194611b5","slug":"covid-19-disco-will-be-closed-in-italy-mask-to-wear-in-public-place-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: इटली में बंद होंगे डिस्को, रात में सार्वजनिक स्थान पर लगाना होगा मास्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोविड-19: इटली में बंद होंगे डिस्को, रात में सार्वजनिक स्थान पर लगाना होगा मास्क
Sun, 16 Aug 2020 10:48 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिलान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिलान
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
इटली में मास्कर पहनकर घर से बाहर निकली महिलाएं।
- फोटो : PTI
कोरोना महामारी का खतरा अभी बरकरार है, दुनियाभर में रोजाना इसके संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। शुरुआती दौर में इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे इटली में स्थिति भले ही सामान्य हो गई है लेकिन अभी भी यहां पर कई तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं। इस दिशा में रविवार को भी इटली में नए दिशानिर्देश जारी किए गए। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक इटली में अब डिस्को बंद रहेंगे और रात में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
#BREAKING Italy shuts discos, orders mask wearing at night in public pic.twitter.com/rOdugAMicm
— AFP news agency (@AFP) August 16, 2020विज्ञापन
बता दें कि इटली में इस महामारी से 2,53,915 लोग प्रभावित हुए हैं, वहीं इससे मरने वालों की संख्या 35,396 है। चीन के वुहान से निकलने के बाद इस जानलेवा वायरस ने सबसे ज्यादा कहर इटली में ही बरपाया था।
विज्ञापन