{"_id":"5c3995a9bdec22735b66b87c","slug":"couple-paid-5-lakh-rupees-to-wedding-planner-but-in-return-they-got-embarrassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोड़े ने शादी पर खर्च किए 5 लाख रुपये, वेडिंग प्लानर ने थमाया थर्माकोल से बना केक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जोड़े ने शादी पर खर्च किए 5 लाख रुपये, वेडिंग प्लानर ने थमाया थर्माकोल से बना केक
Sat, 12 Jan 2019 12:52 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
वेडिंग प्लानर ने जोड़े को दिया धोखा
शादी हर इंसान की जिंदगी का खुशनुमा दिन होता है। इसे वह यादगार बनाने के लिए बहुत से तरीके अपनाता है। जिसमें शानदार लाइटिंग, केटरिंग से लेकर वेडिंग प्लानिंग तक शामिल होता है। कई बार शादी की तैयारी करना तनावपूर्ण कार्य होता है इसलिए लोग वेडिंग प्लानर को हायर करते हैं। जिसके ऊपर आपके दिन को बेहतरीन बनाने की जिम्मेदारी होती है। मगर क्या हो अगर वेडिंग प्लानर आपको धोखा दे दे और आपके खास दिन को सबसे खराब दिन बना दे।
विज्ञापन
ऐसा ही कुछ हुआ फिलिपींस के एक जोड़े के साथ। जिनके बारे में जानकर आप वेडिंग प्लानर के पास जाने से पहले एक बार जरूर सोचेंगे। मनीला के पासिग सिटी में रहने वाले इस जोड़े ने एक प्लानर को 140,000 पेसोस यानी 5 लाख रुपये दिए थे। उन्हें वेडिंग प्लानर ने न केवल खराब सेवा प्रदान की बल्कि उन्हें शर्मिंदगी भी उठानी पड़ी। पीड़ित जोड़े का नाम शाइन तमायो और जॉन चेन है।
विज्ञापन
जोड़े को शादी के बाद हुए रिसेप्शन में उस समय शर्मिंदगी उठानी पड़ी जब उन्हें पता चला कि केटरर ने मेहमानों को खाना नहीं दिया है। इस वजह से उन्होंने नूडल्स मंगवाए और उन्हें मेहमानों को खिलाया।उनकी परेशानी इसी पर खत्म नहीं हुई। एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद जैसे ही उन्होंने चाकू से केक काटा तो वहां टुकड़ों में थर्माकोल यहां-वहां बिखर गया।
विज्ञापन
यह सब देखकर दुल्हन रोने लगी और सीधे पुलिस के पास जाने का फैसला किया। रोते हुए दुल्हन के मुंह से निकल गया, 'यह उसकी जिंदगी का सबसे बदतर दिन था। मेरे सबसे खास दिन को, सबसे खराब दिन बना दिया।' वेडिंग प्लानर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और वह ट्रायल का इंतजार कर रहा है।