{"_id":"5dd788408ebc3e547a44a56f","slug":"couple-married-in-altitude-of-37000-feet-in-air-between-australia-and-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में शादी की, एयरलाइन ने नहीं लिया कोई शुल्क","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
37 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में शादी की, एयरलाइन ने नहीं लिया कोई शुल्क
Fri, 22 Nov 2019 12:33 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, सिडनी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
जेटस्टार में शादी
- फोटो : CNN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के एक कपल ने 37 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में शादी की। विमानन कंपनी जेडस्टार ने इसके लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क चार्ज नहीं किया। जहाज में मौजूद क्रू मेंबर्स ने अपनी तरफ से कपल का पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर जा रहे इस फ्लाइट के टेकऑफ होते ही कपल ने अपने प्यार का इजहार किया। जब फ्लाइट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच में पहुंची तब दोनों ने एक दूसरे को 'आई डू' कहा।
विज्ञापन
बड़ी बात यह है कि युवक डेविड वॅलियंट ऑस्ट्रेलिया और युवती डेविड वॅलियंट न्यूजीलैंड की रहने वाली है। कैथी वॅलियंट ने कहा कि यह अद्भुत अनुभव था और हम अपने पूरे जीवन भर इस समय को याद करेंगे। कैथी ने कहा कि फ्लाइट्स के प्रति हमारा प्यार हमें साथ लेकर आया है।
विज्ञापन
बता दें कि कानूनी रूप से यह शादी सिडनी हवाई अड्डे पर हुई। लेकिन, इस पल को यादगार बनाने के लिए कपल ने हवा में शादी करने का फैसला किया था। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान दो साल पहले हुई थी।