{"_id":"63a70c8ef095147b871d262c","slug":"counter-terrorism-department-arrests-seven-terrorists-from-pakistans-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पंजाब से सात संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार, इस हफ्ते 433 तलाशी अभियानों में 96 संदिग्धों को पकड़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पंजाब से सात संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार, इस हफ्ते 433 तलाशी अभियानों में 96 संदिग्धों को पकड़ा
Sat, 24 Dec 2022 07:58 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:58 PM IST
सार
सीटीडी के प्रवक्ता के मुताबिक, विभाग ने पूरे प्रांत में खुफिया आधारित अभियान चलाए और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) सहित विभिन्न संगठनों के सात आंतकवादियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Pakistan Army
- फोटो : getty images
विस्तार
आतंक रोधी विभाग (सीटीडी) ने शनिवार को कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पंजाब प्रांत में विभिन्न प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सीटीडी के प्रवक्ता के मुताबिक, विभाग ने पूरे प्रांत में खुफिया आधारित अभियान चलाए और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) सहित विभिन्न संगठनों के सात आंतकवादियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान सरकार और टीटीपी के बीच हफ्तों तक संघर्ष विराम रहा। लेकिन संघर्ष विराम हटने के बाद से टीटीपी ने पाकिस्तान में फिर हमले तेज किए हैं।
प्रवक्ता के मुताबिक, संदिग्धों की पहचान शफीउल्लाह, खालिद महमूद, मोहसिन वकार, मुहम्मद उस्मान, शेर मुहम्मद, मुहम्मद लुकमान और फारूक के रूप में हुई है। सीटीडी ने पांच डेटोनेटर, 12.5 फीसट सेफ्टी फ्यूज वायर, दो सेल फोन, 39 पैम्फलेट, स्टिकर और गैरकानूनी संगठन (टीटीपी) की एक रसीद बुक भी बरामद की।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि कथित आतंकवादियों के खिलाफ आतंकवाद रोधी अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, इसके अलावा सीटीडी ने अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ इस सप्ताह के दौरान 433 तलाशी अभियान चलाए, जिसमें 96 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ 69 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, सीटीडी आतंकवादियों और राज्य विरोधी तत्वों को सलाखों के पीछे लाने का प्रयास कर रहा है।