{"_id":"5eb382878ebc3e85b54f7568","slug":"coronavirus-world-live-updates-hindi-news-covid19-7th-may-positive-cases-and-death-toll-increased-in-america-italy-spain-france-iran-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona World LIVE: अमेरिका में 75000 मौतें, एशिया में 10000 से अधिक हुई मृतकों की संख्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona World LIVE: अमेरिका में 75000 मौतें, एशिया में 10000 से अधिक हुई मृतकों की संख्या
Fri, 08 May 2020 06:16 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 08 May 2020 06:16 AM IST
सार
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 65 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 38 लाख 22 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 13 लाख 2 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 74 हजार को पार कर गई है और 12 लाख 63 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विज्ञापन
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI
विस्तार
कोरोना वायरस अपडेट्स:-
विज्ञापन
अमेरिका में 24 घंटे में 2448 मौतें
- कोरोना की वजह से अमेरिका में मरने वालों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, यहां पिछले 24 घंटे में 2448 लोगों की मौत हुई है।
अमेरिका में 75000 मौतें
- कोरोना की वजह से अमेरिका की हालत बेहद बुरी हो चुकी है, यहां इस महामारी से मरने वालों की संख्या 75000 के पार हो गई है।
एशिया में 10000 मौतें
- एशिया में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10000 से अधिक हो गई।
स्वीडन में कोरोना से तीन हजार से ज्यादा मौतें
- स्वीडन में कोरोना महामारी के कारण तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कोविड-19 मरीजों की संख्या करीब 24 हजार है, जिनमें चार हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
भारत के बाहर मौजूद विदेशी नागरिकों के वीजा, ओसीआई कार्ड निलंबित
- अमेरिका के वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि विदेशी नागरिकों के लिए जारी सभी वीजा और विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए ओसीआई कार्ड वीजा मुक्त यात्रा को तब तक के लिए निलंबित कर दिया गया है, जब तक अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर भारत का प्रतिबंध लागू रहता है।
- उसने एक बयान में कहा कि भारत में मौजूद जिन विदेशी नागरिकों की वीजा की अवधि समाप्त हो गई है और जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध के कारण भारत के बाहर यात्रा नहीं कर सकते, वे वीजा की अवधि बढ़ाए जाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनसे अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
- दूतावास ने कहा है कि भारत नहीं गए ओसीआई कार्ड धारकों को वीजा मुक्त यात्रा की जो सुविधा दी गई थी, वह भारत से और भारत में अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लागू रहने तक निलंबित रहेगी। इस समय भारत में मौजूद ओसीआई कार्डधारकों का कार्ड वैध रहेगा।
- उसने कहा कि उन विदेशी लोगों के लिए जारी सभी वीजा निलंबित कर दिए जाते हैं, जो इस समय भारत में नहीं हैं। यह निलंबन तब तक लागू रहेगा जब तक भारत में अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा प्रतिबंध लागू रहेगा।
- दूतावास ने कहा कि यह नियम राजनयिकों, आधिकारिक पासपोर्ट धारकों, संयुक्त राष्ट्र/अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मियों और रोजगार एवं परियोजना वीजा धारकों पर लागू नहीं होगा।
- भारत ने कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए 17 मई तक अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में फंसे भारतीयों की शनिवार से शुरू होगी स्वदेश वापसी
- कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों के बीच अमेरिका में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए शनिवार से सात विशेष उड़ानें संचालित की जाएंगी। भारतीय दूतावास ने यहां यह जानकारी दी।
- विशेष सात विमानों में सीमित संख्या में सीटें उपलब्ध होने के कारण भारतीय नागरिकों के नामों को चुनने के लिए कम्प्यूटर पर एक ड्रॉ निकाला जाएगा।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अप्रैल महीने में कोविड-19 संक्रमण के रोजाना औसतन 80,000 मामले सामने आए।
- उसने कहा कि भारत और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं जबकि पश्चिमी यूरोप जैसे क्षेत्रों में इनकी संख्या कम हो रही है।
- डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एदनोम घेब्रेयेसस ने बुधवार को कहा कि देशों को उनके क्षेत्रों में बाहर से आने वाली बीमारी के हर प्रकार के खतरे से निपटने में सक्षम होना चाहिए और समुदायों को इस बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए कि उन्हें हालात में आए इन बदलाव के अनुकूल कैसे ढलना है।
इंग्लैंड में पिछले 24 घंटे में 693 लोगों की मौत
- इंग्लैंड में पिछले 24 घंटे में 693 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से अब तक देश भर में 29,427 लोगों की जान गई है।
- इसके साथ ही यहां कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या पूरे यूरोप में सबसे अधिक हो गई है।
माइक पोंपिओ बोले- विश्वास के साथ कह सकते हैं कि कोरोना वुहान की प्रयोगशाला से ही पैदा हुआ
- अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपिओ ने बुधवार को कहा कि ट्रंप प्रशासन के पास पर्याप्त जानकारी है, जिसके दम पर उसे यह विश्वास है कि घातक कोरोना वायरस चीन के वुहान की प्रयोगशाला से ही पैदा हुआ है।
- पोंपिओ ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि हमने इस संबंध में जो खुफिया जानकारी एकत्र की है, मैं उसके बारे में नहीं बता सकता, लेकिन हमारे पास इतनी जानकारी है कि हम अब हमें इस बात पर पूरा भरोसा है।
- मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बात के सबूत देखे हैं कि यह वायरस संभवत: ‘वुहान वायरस विज्ञान संस्थान’ से निकला है।
- कोरोना महामारी से अमेरिका त्रस्त हो चुका है, जॉन्स हॉपकिंस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक यहां 24 घंटे में 2073 लोगों की मौत हुई है।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना महामारी को बताया पर्ल हार्बर और 9/11 हमले से भी भयावह बताया।
यहां पढ़ें 06 मई (बुधवार) के सभी अपडेट्स