{"_id":"6af91a4d87e3c40dd10b7c45","slug":"iran-accused-usa-for-aggression-against-tehran-remember-1953-coup-by-cia-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भ्रामक कहानी फैला रहा अमेरिका': ट्रंप के बयान पर ईरान का पलटवार, 1953 के तख्तापलट की क्यों दिलाई याद?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'भ्रामक कहानी फैला रहा अमेरिका': ट्रंप के बयान पर ईरान का पलटवार, 1953 के तख्तापलट की क्यों दिलाई याद?
Sun, 15 Nov 2026 08:04 AM IST
नितिन गौतम
एएनआई, तेहरान
एएनआई, तेहरान
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:04 AM IST
सार
ईरान ने अमेरिका पर 1953 में सीआईए की मदद से तेहरान में तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका युद्ध की जिम्मेदारी से बचने के लिए भ्रामक कहानियां गढ़ रहा है।
विज्ञापन
इस्माइल बघाई, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
- फोटो : X@IRIMFA_SPOX
विस्तार
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि ईरान साल 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से ही अमेरिका के खिलाफ युद्ध कर रहा है। ईरान ने ट्रंप के बयान पर तीखा जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका इस तरह की बातें कर भ्रामक कहानी फैला रहा है और ईरान के खिलाफ सैन्य हमले करने की अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है।
ईरान ने अमेरिका को दिलाई सीआईए के तख्तापलट की याद
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'अमेरिकी अधिकारी अब ईरान के खिलाफ अपने गैर-कानूनी हमले की जिम्मेदारी से बचने के लिए एक नई गुमराह करने वाली कहानी लेकर आए हैं। कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध शुरू नहीं किया बल्कि ईरान के लोगों ने 1979 की क्रांति से इसे शुरू किया था।'
बघाई ने कहा, '1979 की ईरानी क्रांति देश की संप्रभुता, आजादी और सम्मान को वापस पाने के बारे में थी, लेकिन अमेरिका 1953 की तख्तापलट की साजिश को भूल गया है, जो ईरानी लोगों के मन में आज भी ताजा हैं।'
विज्ञापन
ईरान के खिलाफ हमले करता रहा है अमेरिका
बघाई ने आरोप लगाया कि अमेरिका बार-बार ईरान के खिलाफ सैन्य हमले करता रहा है और जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक स्तर की बातचीत चल रही थी, तब भी अमेरिका ने नौ महीने से भी कम समय में दो बार हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या हुई। महिलाओं और बच्चों की मौत हुई और जरूरी बुनियादी ढांचा तबाह हो गया।