फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Live Updates Hindi News Covid 19 6th may Positive cases and death toll increased in America, Italy Spain France Iran Pakistan

Corona World LIVE: अमेरिका में 24 घंटे में 2073 मौतें, ट्रंप ने बताया पर्ल हार्बर और 9/11 हमले से भी बुरा

Thu, 07 May 2020 06:22 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 May 2020 06:22 AM IST
सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 58 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 37 लाख 27 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 12 लाख 42 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 72 हजार को पार कर गई है और 12 लाख 37 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus World Live Updates Hindi News Covid 19 6th may Positive cases and death toll increased in America, Italy Spain France Iran Pakistan
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन

अमेरिका में 24 घंटे में 2073 मौतें
  • कोरोना महामारी से अमेरिका त्रस्त हो चुका है, जॉन हॉप्किंस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक यहां 24 घंटे में 2073 लोगों की मौत हुई है।



पर्ल हार्बर और 9/11 हमले से भी बुरी कोरोना महामारी 
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना महामारी को बताया पर्ल हार्बर और 9/11 हमले से भी भयावह



इजराइल दुनिया से साझा करेगा कोरोना का टीका
  • इस संकट ने भारत और इजरायल को करीब ला दिया है। दोनों देश कोरोना का मुकाबला करने और नई प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने में अपने प्रयासों और तरीकों को साझा कर रहे हैं: भारत में इजरायल के राजदूत रॉन मलका 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मलका ने एंटीबॉडी पर इजराइल की सफलता और क्लीनिकल ट्रायल शुरू होने के सवाल पर कहा, 'मुझे इस पर पूरी जानकारी की प्रतीक्षा है, प्रक्रियाओं को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, हम एडवांस स्टेज पर हैं, हाँ निश्चित रूप से हम इसे दुनिया के साथ साझा करेंगे।


रूस में बढ़ रहा कोरोना का कहर, लगातार चौथे दिन 10 हजार के पार केस
  • रूस में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लगातार चौथे दिन यानी बुधवार को रिकॉर्ड 10 हजार कोरोना वायरस केस रिपोर्ट किए गए। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रूस में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10, 559 नए मामले सामने आए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 1,65,929 हो गए हैं और अब तक 1537 लोगों की देश में मौत हो गई है। 

बेल्जियम में 11 मई से फिर से दुकानें खुलेंगी
  • बेल्जियम में 11 मई से फिर से सभी दुकानें खुलेंगी। मगर इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का सख्त पालन करना होगा। इस बात की जानकारी यहां के प्रधानमंत्री ने दी। 

 


सिंगापुर में 788 नए मामले सामने आए
  • सिंगापुर में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के 788 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 
चीन में बिना लक्षण वाले 20 नए मामले सामने आए
  • चीन में कोरोना वायरस के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है और संक्रमण के 20 नए ऐसे मामले आए, जिनमें कोई लक्षण नहीं थे।
  • इसके बाद बिना लक्षण वाले मामलों की संख्या बढ़कर 967 हो गई है।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को चीन की मुख्य भूमि में कहीं भी कोविड-19 का स्थानीय तौर पर संचरण का कोई मामला सामने नहीं आया।
  • उसने बताया कि चीन के शान्शी प्रांत में मुख्य भूमि के बाहर से आए दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
  • एनएचसी ने बताया कि कोरोना वायरस के बिना लक्षण वाले 20 मामले मंगलवार को रिपोर्ट हुए। इन में विदेश से आए तीन लोग भी शामिल हैं।

अमेरिका में न्यूयॉर्क के बाहर बढ़ रही है संक्रमण की दर
  • कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को काबू करने की दिशा में न्यूयॉर्क में हुई प्रगति को यदि न गिना जाए, तो आंकड़े दर्शाते हैं कि अमेरिका इस बीमारी से निपटने को लेकर गलत दिशा में आगे बढ़ रहा है।
  • दरअसल, न्यूयॉर्क के अलावा अमेरिका में अन्य स्थानों पर संक्रमण की दर बढ़ रही है। अमेरिका की ‘जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी’ के अनुसार अमेरिका में प्रतिदिन 20,000 से अधिक लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है और प्रतिदिन 1,000 से अधिक लोग इस बीमारी के कारण मर रहे हैं।
  • स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कई स्थानों में लोगों के संक्रमित होने की दर को नीचे नहीं ला पाने के कारण हजरों और लोगों की मौत हो सकती है, क्योंकि लोगों को अब बाहर निकलने और कारोबार फिर से खोलने की अनुमति मिल गई है।

अमेजन के न्यूयॉर्क के गोदाम में कार्यरत एक कर्मचारी की मौत
  • अमेरिका में न्यूयॉर्क स्थित अमेजन के एक गोदाम में कार्यरत कर्मचारी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई।
  • गोदाम के कर्मचारियों ने कोविड-19 से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की थी।
  • ई-वाणिज्य कंपनी की प्रवक्ता लीजा लेवानडोस्की ने मंगलवार को एएफपी को ईमेल के जरिए भेजे बयान में कहा कि हम न्यूयॉर्क के स्टेटन द्वीप पर हमारे एक गोदाम पर अपने एक सहयोगी की मौत से दुखी हैं।

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के सिर्फ दो नए मामले आए
  • दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट जारी है और अब इस संक्रमण के सिर्फ दो नए मामले सामने आए हैं।कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (केसीडीसी) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस जानलेवा संक्रमण के कुल 10,806 मामले आए और 255 लोगों की मौत हुई।
  • केसीडीसी ने कहा कि दोनों नए मामले हवाई अड्डे पर जांच के दौरान सामने आए और स्थानीय संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।




अमेरिकी वैज्ञानिक बोले ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने चेतावनियों को किया नजरअंदाज
  • अमेरिका के एक बर्खास्त वैज्ञानिक ने एक शिकायत में कहा कि ट्रंप प्रशासन के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के संबंध में कई बार चेतावनी दी गई।
  • व्हिसलब्लोअर्स की सुरक्षा संबंधी कार्यालय यूएस ऑफिस आफ स्पेशल काउंसेल के समक्ष मंगलवार को की शिकायत में रिक ब्राइट ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने खासतौर से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन जैसी दवाइयां और निजी सुरक्षा उपकरण के संबंध में उनके तथा अन्य लोगों के संदेशों को बार-बार नजरअंदाज किया।
  • जब ब्राइट को बर्खास्त किया गया तब वह स्वास्थ्य एवं मानव सेवा (एचएचएस) विभाग के साथ काम करने वाली अनुसंधान एजेंसी बायोमेडिकल एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलेपमेंट एजेंसी के प्रमुख थे।

अमेरिका में 24 घंटे में 2333 लोगों की मौत
  • कोरोना महामारी की वजह से अमेरिका में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक यहां पिछले 24 घंटे में 2333 लोगों की मौत हुई है।

ट्रंप ने दिए खास संकेत, बड़े राहत की बात की
  • ट्रंप ने कहा कि कुछ होने वाला है। काफी काम हो चुका है। जब तक वो हो नहीं जाता है तब तक उसपर बात नहीं करना चाहता हूं। लेकिन मैं यह कहूंगा कि वे वास्तव में प्रगति कर रहे हैं। जॉनसन एंड जॉनसन के लोग वास्तव में शानदार रहे हैं। वे इसे तेजी से प्राप्त करना चाहते हैं। हम सभी को बहुत जल्द पता चल जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि हम बहुत कुछ नाटकीय कर रहे हैं और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से जो कुछ हमने किया है, उसके जैसा कुछ नहीं किया है। हमने नाटकीय रूप से नए उपचारों और संभावित टीकों के विकास को गति दी है। हमारे यहां 90 क्लीनिकल ट्रायल्स चल रहे हैं और 100 अभी और होने वाले हैं।

यहां पढ़ें 05 मई (मंगलवार) के सभी अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed