Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Live Updates Hindi News Covid19 11th may Positive cases and death toll rises Britain Extend Lock down up to 01 June

Corona World LIVE: अमेरिका में 80,000 से अधिक मौतें, वुहान में संक्रमण के नए मामले

Tue, 12 May 2020 02:45 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 May 2020 02:45 AM IST
सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 83 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 41 लाख 80 हजार को पार कर गई है। जबकि 14 लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 80 हजार को पार कर गई है और 13 लाख 67 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus World Live Updates Hindi News Covid19 11th may Positive cases and death toll rises Britain Extend Lock down up to 01 June
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस से प्रभावित - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन
अमेरिका में 80,000 मौतें 
  • कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में मरने वालों की संख्या 80,000 से अधिक हो गई है।


श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने स्वास्थ्य सचिव को तत्काल प्रभाव से हटा दिया
  • श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे ने सोमवार को स्वास्थ्य सचिव भद्राणी जयवर्धन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया और उनकी जगह एक सैन्य प्रशासक को नियुक्त किया। बताया जा रहा है सैन्य प्रशासक का चिकित्सा बैकग्राउंड रहा है।  
  • विज्ञापन

वुहान में संक्रमण के नए मामले, स्थानीय अधिकारी निलंबित
  • चीन में कोरोना वायरस संक्रमण का केंद्र रहे वुहान शहर में 30 दिन से ज्यादा समय के बाद कोरोना के नए मामले सामने आने पर सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने एक स्थानीय अधिकारी को खराब प्रबंधन के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने अपनी एक खबर में बताया कि सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के चांगक्विंग स्ट्रीट कार्यसमिति के सचिव झांग यूजिन को वुहान के सनमिन आवासीय समुदाय में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद पद से हटा दिया गया है।

नेपाल में संक्रमितों की संख्या 121 पहुंची
  • नेपाल में सोमवार को कोरोना वायरस के 11 नए मामले सामने आए। इनमें आठ से भारत से लौटे थे। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या 121 हो गई है। 

पाकिस्तानी सेना के मेजर मुहम्मद असगर की कोरोना से मौत

  • पाकिस्तानी सेना के मेजर मुहम्मद असगर की कोरोना से मौत हो गई है। सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें सीएमएच पेशावर में भर्ती कराया है। वहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन कोरोना वायरस से पीड़ित मेजर ने दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी डीजी ने दी। बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना मरीजों की संख्या 30,000 की संख्या के पार हो गई है। पाकिस्तान वैश्विक कोरोना वायरस रैंकिंग में 20वें पायदान पर पहुंच गया है। 

 


सिंगापुर में 486 नए मामले 

  • सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 486 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 23,822 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। देश में मामलों की कुल संख्या 23,822 हो गई है।
  • मंत्रालय ने बताया कि रविवार तक इस महामारी से 2,715 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 20 लोगों की मौत हुई है और इस वायरस से संक्रमित पाए गए छह अन्य की मौत अन्य कारणों से हुई है।

दुनियाभर में कोरोना के कारण 282,000 मौतें

  • जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना के 4.1 मिलियन से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें कम से कम 282,000 मौतें शामिल हैं।

अमेरिका में कोरोना के 1.3 मिलियन से अधिक मामले

  • अमेरिका में कोरोना के 1.3 मिलियन से अधिक मामले सामने आए हैं और कम से कम 79,500 मौतें हुई हैं।

कुवैत में भारतीय डॉक्टर की कोरोना से मौत

  • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत में एक भारतीय दंत चिकित्सक की मौत कोरोना संक्रमण से हो गया है। कोरोना वायरस से अब तक देश में दो चिकित्सा पेशेवरों की मौत हो गई है।
  • समाचार वेबसाइट timeskuwait.com ने बताया कि 54 वर्षीय डॉ. वासुदेव राव का शनिवार को जाबेर अस्पताल में निधन हो गया, जहां उनका कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा था।
  • राव कुवैत में भारतीय दंत चिकित्सकों के संगठन के सदस्य थे। संगठन ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया।


अमेरिका में चीन का निवेश 2009 के बाद सबसे निचले स्तर पर आया

  • पिछले साल अमेरिका में चीन का प्रत्यक्ष निवेश 2009 की आर्थिक मंदी के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है।
  • गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते वैश्विक व्यापार के बंद होने से पहले यह गिरावट आई।
  • दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव और चीन सरकार के विदेश में निवेश पर कुछ प्रतिबंध लगाने के कारण अमेरिकी में बीजिंग का निवेश घटा है।
  • अमेरिका-चीन संबंधों पर राष्ट्रीय समिति और रोडियम ग्रुप कंसल्टेंसी की सोमवार को आई रिपोर्ट में पाया गया कि अमेरिका में चीन का प्रत्यक्ष निवेश 2018 के 5.4 अरब अमेरिकी डॉलर से घटकर 2019 में पांच अरब डॉलर रह गया, जो 2009 की मंदी के बाद सबसे कम है।


अमेरिका: उपराष्ट्रपति का सहायक कोरोना संक्रमित मिला

  • अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस का एक सहायक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद पेंस एकांतवास में चले गए हैं।
  • जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 776 लोगों की मौत हो गई है। 

ब्रिटेन में एक जून तक लॉकडाउन

  • इंग्लैंड में कोरोना महामारी की वजह से लगा लॉकडाउन एक जून तक बढ़ा दिया गया है।
  • प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के मुताबिक सार्वजनिक संस्थानों को एक जुलाई से खोल सकते हैं।

यहां पढ़ें 10 मई (रविवार) के सभी अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed