फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Live Updates Hindi News Covid19 10th may Positive cases and death toll increased in America, Italy Spain France Iran Pakistan

Corona World LIVE: यूके में एक जून तक लॉकडाउन, दुनियाभर में अब तक दो लाख 80 हजार मौतें

Mon, 11 May 2020 06:29 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Mon, 11 May 2020 06:29 AM IST
सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 80 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 41 लाख से ज्यादा हो गई है। जबकि 14 लाख 41 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 80 हजार को पार कर गई है और 13 लाख 47 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus World Live Updates Hindi News Covid19 10th may Positive cases and death toll increased in America, Italy Spain France Iran Pakistan
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन

अमेरिका: उपराष्ट्रपति का सहायक कोरोना संक्रमित मिला

  • अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस उनके एक सहायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एकांतवास में चले गए हैं।
  • जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 776 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुल मामले बढ़कर 79,522 हो गए हैं।

यूके में एक जून तक लॉकडाउन

  • यूके में कोरोना महामारी की वजह से लगा लॉकडाउन 1 जून तक बढ़ाया गया।
  • प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के मुताबिक सार्वजनिक संस्थानों को 1 जुलाई से खुल सकते हैं।


वैश्विक महामारी कोरोना तक दो लाख 80 हजार मौतें

  • वैश्विक महामारी कोरोना के कारण दुनियाभर में अब तक 2,80,000 लोगों की मौत हो चुकी है। 

 



फ्रांस में कोरोना से 70 और लोगों की मौत

  • फ्रांस में कोरोना महामारी के कारण 70 और लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, इस सप्ताह में यह मौत का सबसे कम आंकड़ा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 



 बांग्लादेश में पिछले 24 घंटे में 887 नए मामले

  • बांग्लादेश में पिछले 24 घंटे में 887 नए मामले सामने आए और 14 लोगों की मौत हो गई। देश में संक्रमितों की संख्या 14,657 हो गई है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। 

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 1991 नए मामले सामने आए

  • पाकिस्तान ने एक ही दिन में 1,991 कोरोनावायरस के मामलों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की गई है। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 29,000 से अधिक हो गई है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देश में घातक कोरोना के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए महीने भर के लॉकडाउन में ढील शुरू कर दी गई है।  
  • कोविड-19 संक्रमणों की संख्या में वृद्धि के बावजूद, शनिवार को लॉकिंग में ढील का पहला चरण शुरू हुआ। सरकार ने ज्यादातर व्यवसायों को सुबह से शाम पांच बजे तक खोलने और संचालित करने की अनुमति देकर प्रतिबंध हटाने की घोषणा की।

भारत से 88 नर्सों का पहला समूह यूएई पहुंचा

  • संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने के बीच देश के स्वास्थ्यकर्मियों की मदद के वास्ते भारत से 88 नर्सों का पहला समूह यहां पहुंचा।
  • मीडिया रिपोर्टों के अनुसार खाड़ी देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 17 हजार के पार हो गई है।
  • स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने कहा कि यूएई में शनिवार को इस महामारी के 624 नए मामले सामने आए हैं, जिससे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 17,417 हो गई है।
  • वहीं, वायरस के कारण 11 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 185 हो गई है।
  • खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार ये नर्स केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एस्टर डीएम हेल्थकेयर अस्पतालों से हैं। इन नर्सों को 14 दिन तक पृथक रखे जाने के बाद आवश्यकता के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में भेजा जाएगा।

लास वेगास में प्रसिद्ध जादूगर रॉय हॉर्न की कोरोना वायरस से मौत

  • प्रसिद्ध जादूगर रॉय हॉर्न की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। हॉर्न ने 75 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली।
  • हॉर्न ने शुक्रवार को लास वेगस के एक अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद आखिरी सांस ली।
  • 'सिगफ्रीड एंड रॉय' की जोड़ी दुनियाभर में लाखों लोगों को अपने जादू से अचंभा कर देती थी।
  • हॉर्न 2003 में एक करतब को दिखाते वक्त घायल हो गए थे, इसके बाद उन्होंने लगभग संन्यास ले लिया था। 

चीन में 14 नए मामले सामने आए

  • चीन में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मामला कोरोना का केंद्र रहे हुबेई प्रांत में सामने आया है।
  • चीन में संक्रमितों की संख्या 82,901 हो गई है जबकि 4630 लोगों की इस संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। रविवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
  • चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, 14 में से 12 घरेलू संक्रमण के मामले हैं। जिनमें 11 मामले जिलिन प्रांत और एक हुबेई प्रांत में सामने आए हैं।
  • हुबेई प्रांत में पिछले 35 दिनों के बाद स्थानीय संक्रमण का नया मामला सामने आया है।

अमेरिका: 24 घंटे में 1568 लोगों की मौत

  • अमेरिका में बीते 24 घंटे में 1568 लोगों की मौत हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात साढ़े आठ बजे तक अमेरिका में कुल संक्रमितों की संख्या 78,746 हो गई थी।

ईरान में कोरोना संक्रमण के 1500 से ज्यादा नए मामले 

  • ईरान ने शनिवार को चेतावनी जारी की है कि देश के अन्य हिस्सों में संक्रमण में कमी आने के बावजूद दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में कोविड-19 के नए मामले बढ़ रहे हैं। साथ ही उसने बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
  • ताजा रिपोर्ट के अनुसार, खुजेस्तान के अलावा राजधानी तेहरान और शियाओं का प्रमुख स्थल कोम अभी भी रेड जोन में हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,529 नए मामले आए हैं। 
  • देश में अभी तक संक्रमण के कुल 1,06,220 मामलों कही पुष्टि हुई है।उन्होंने बताया कि संक्रमण से देश में अभी तक 6,589 लोगों की मौत हुई है।

यहां पढ़ें 09 मई (शनिवार) के सभी अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed