फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, America, Italy, Brazil, Pakistan, South Korea

Corona World LIVE: नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 334 नए मामले

Thu, 04 Jun 2020 04:01 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Thu, 04 Jun 2020 04:01 PM IST
सार

दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से तीन लाख 88 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 65 लाख 75 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं, जबकि 31 लाख 71 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से एक लाख नौ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, America, Italy, Brazil, Pakistan, South Korea
दुनिया में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन

नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 334 नए मामले

  • नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 334 नए मामले सामने आए हैं। वहां पर अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,634 हो गई है, जिसमें 10 मौतें और 290 ठीक/डिस्चार्ज शामिल हैं: नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय


स्पेन 22 जून से जमीनी सीमाओं को फिर से खोलेगा

  • स्पेन 22 जून से फ्रांस और पुर्तगाल के साथ जमीनी सीमाओं को फिर से खोलेगा: समाचार एजेंसी एएफपी

पाकिस्तान में चीन से अधिक हुए कोविड-19 के मामले

  • पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बृहस्तपतिवार को चीन से अधिक हो गए। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 4,688 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 85,246 हो गए।
  • विज्ञापन
  • अमेरिकी ‘जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय’ के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के 84,160 मामलों के साथ चीन विश्व में वायरस से प्रभावित देशों की सूची में 18वें नंबर पर है और पाकिस्तान 17वें नंबर पर है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


चीन में वुहान के बाद एक और शहर में होगी सभी नागरिकों की जांच

  • रूस की सीमा से लगे चीन के एक शहर में सभी 28 लाख नागरिकों की कोविड-19 जांच की जाएगी।
  • चीन में सभी नागरिकों की जांच करने का आदेश देने वाला वुहान के बाद यह दूसरा शहर है।
  • चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार ग्वांगदोंग प्रांत में बुधवार को बाहर से आया एक व्यक्ति संक्रमित है। वहीं देश में लक्षण नहीं दिखने वाले चार नए मामले सामने आए हैं।
  • वुहान के ऐसे 245 मामलों समेत पूरे देश में 326 इस तरह के मामले हैं और ये सभी लोग पृथक हैं।
  • वहीं बुधवार तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 83,022 है और इसमें से 69 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 78,319 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • सरकारी मीडिया के अनुसार चीन के हेलोंगजियांग प्रांत के मुदानजियांग शहर ने 28 लाख नागरिकों की जांच के आदेश दिए गए हैं। यह शहर रूस की सीमा से सटा हुआ है।


‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ लेते समय ट्रंप पर नजर रख रहा था चिकित्सकीय दल

  • कोविड-19 के इलाज के लिए मलेरिया की दवाई के इस्तेमाल पर दुनियाभर में उठ रहे सवालों के बीच व्हाइट हाउस के चिकित्सकीय दल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो सप्ताह तक यह दवाई लेने के दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर रखी गई थी।
  • डॉ. सीन कॉनले ने ‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ लेने के बाद ट्रंप की नई स्वास्थ्य रिपोर्ट में कहा कि राष्ट्रपति एकदम स्वस्थ हैं और उन पर इसका (दवाई का) कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ा है।
  • उन्होंने कहा कि 16 महीने पहले की तुलना में ट्रंप की स्वास्थ्य स्थिति में मामूली बदलाव है। बस उनका एक पाउंड वजन बढ़ा है लेकिन कोलेस्ट्रॉल (रक्तवसा) लगातार कम हो रहा है।
  • उन्होंने कहा कि रिपोर्टों के अनुसार राष्ट्रपति एकदम स्वस्थ्य हैं।


यूरोपीय संघ एवं चीन के बीच सितंबर में होने वाली बैठक महामारी के कारण रद्द

  • यूरोपीय संघ और चीन के बीच इस साल सितंबर में होने वाली बैठक दोनों पक्षों की सहमति के बाद कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण रद्द कर दी गयी है। जर्मनी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

भारतीय मूल के मंत्री ब्रिटेन में कोरोना पॉजिटिव पाए गए

  • भारत के मूल मंत्री आलोक शर्मा ब्रिटेन में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यापार सचिव, आलोक शर्मा ने अस्वस्थ महसूस करने के बाद कोरोना जांच कराई, जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


चीन ने अमेरिका से आने वाले विमानों की संख्या सीमित की

  • चीन ने सीमित संख्या में अमेरिका से आने वाले यात्री विमानों को अनुमति दी। यह जानकारी एएफपी ने वहां के विमानन प्राधिकरण के हवाले से दी है।


मेक्सिको: 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा की मौत

  • मेक्सिको में पहली बार 24 घंटे के दौरान 1,000 से अधिक लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है। मेक्सिको में एक दिन में 1,092 लोगों की मौत हुई है।

ब्राजील: 24 घंटे में 1349 की मौत

  • ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में 24 घंटे में कोरोना के कारण 1,349 लोगों की मौत हो गई है।

ब्रिटेन में मौतों की संख्या 40 हजार के पार

  • जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार ब्रिटेन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 40,000 के पार पहुंच चुकी है। 

फ्रांस में एक दिन में 100 से अधिक मौतें

  • फ्रांस में बीते 13 दिनों में पहली बार 24 घंटों के भीतर कोराना वायरस की वजह से 100 से अधिक मौतें हुई हैं।
  • देश में हाल ही में लॉकडाउन के नियमों में ढील देनी शुरू की गई है। वित्त मंत्री ब्रूनो ले मेयर ने कहा था कि लॉकडाउन से देश की अर्थव्यवस्था में 11 फीसदी की गिरावट आ सकती है।


यहां पढ़ें 3 जून (बुधवार) के सभी अपडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed