फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   johnson and johnson covid vaccine: Johnson & Johnson paused vaccine trial after a participant fell ill

Coronavirus vaccine: जॉनसन एंड जॉनसन ने कोरोना वैक्सीन परीक्षण पर लगाई रोक, जानें क्या है वजह

Tue, 13 Oct 2020 08:23 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 13 Oct 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
johnson and johnson covid vaccine: Johnson & Johnson paused vaccine trial after a participant fell ill
जॉनसन एंड जॉनसन - फोटो : फाइल फोटो

दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोना वायरस वैक्सीन को तैयार करने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। इसी बीच वैक्सीन को लेकर एक बुरी खबर आई है। दरअसल, कोरोना वायरस वैक्सीन को तैयार करने में जुटी अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने वैक्सीन परीक्षण पर रोक लगा दी है। कंपनी ने कहा कि परीक्षण में शामिल एक प्रतिभागी को किसी तरह की बीमारी हो गई है, जिसे देखते हुए अस्थायी रूप से परीक्षण पर रोक लगाई गई है। 

विज्ञापन


न्यू जर्सी स्थित इस कंपनी के प्रवक्ता जैक सार्जेंट ने स्वास्थ्य देखभाल समाचार प्रदाता स्टैट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट की पुष्टि की गई, जिसमें कहा गया कि जॉनसन एंड जॉनसन ने परीक्षण पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन


                       
विज्ञापन
विज्ञापन

            

इस महीने की शुरुआत में, जॉनसन एंड जॉनसन अमेरिका में वैक्सीन तैयार करने वाली उन कंपनियों की सूची में शामिल हुआ, जो प्रायोगिक कोरोना वैक्सीन परीक्षण से आगे बढ़ते हुए मानव परीक्षण चरण में पहुंचा। जॉनसन एंड जॉनसन की एडी26-सीओवी2-एस वैक्सीन अमेरिका में चौथी ऐसी वैक्सीन है, जो क्लिनिकल ट्रायल के अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ें: Covid-19 की वैक्सीन पर कहां-कहां चल रहा है काम, यहां मिलेगी हर जानकारी 

इससे पहले, एस्ट्राजेनेका ने भी कोरोना वैक्सीन के परीक्षण पर रोक लगा दी थी। परीक्षण के दौरान एक प्रतिभागी बीमार पड़ गया था, जिसके बाद कंपनी ने परीक्षण को रोक दिया। हालांकि, एस्ट्राजेनेका का कोरोना वैक्सीन परीक्षण दुनिया के कई देशों में जारी है, इसे केवल अमेरिका में ही रोका गया है। 


वहीं, भारत की देसी कोरोना वैक्सीन (COVAXIN), जिसे भारत बायोटेक कंपनी आईसीएमआर के सहयोग से बना रही है, वह सफलता के करीब पहुंच गई है। खबरों के मुताबिक, 'COVAXIN' के अंतिम चरण का ट्रायल जल्द ही शुरू हो सकता है।  

भारत बायोटेक कंपनी ने 'COVAXIN' के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए भारतीय दवा नियामक 'ड्रग कंट्रोलर जनरल' से मंजूरी मांगी है। डीसीजीआई (DCGI) ने कंपनी से दूसरे चरण के ट्रायल के डाटा की मांग की है, ताकि परिणाम की समीक्षा करने के बाद तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी दी जा सके। भारत बायोटेक ने हाल ही में इसके लिए आवेदन किया है।  

अधिकारियों के मुताबिक, हैदराबाद की भारत बायोटेक कंपनी ने बीते दो अक्तूूबर को डीसीजीआई को आवेदन देकर अपने टीके के तीसरे चरण के लिए परीक्षण की अनुमति मांगी है। कंपनी के आवेदन के मुताबिक, अंतिम चरण के इस ट्रायल में 18 साल या उससे अधिक उम्र के 28,500 लोगों को शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed