Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNSC deadlocked over next secretary-general despite 40-day deadline

यूएनएससी में गतिरोध बरकरार: अगले महासचिव के नाम पर नहीं बनी बात, जानें क्या बात बन रही बाधा

Sat, 21 Nov 2026 08:04 AM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, न्यूयॉर्क
आईएएनएस, न्यूयॉर्क Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 08:04 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव के चुनाव पर गतिरोध बना हुआ है। एंटोनियो गुटेरेस का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। नौवें अनौपचारिक मतदान में रेबेका ग्रिनस्पैन सबसे आगे रहीं, लेकिन दो स्थायी सदस्यों का विरोध बाधा बना है। वीटो और क्षेत्रीय दावेदारी के बीच नए प्रमुख का चयन चुनौतीपूर्ण है।

विज्ञापन
UNSC deadlocked over next secretary-general despite 40-day deadline
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद - फोटो : एएनआई

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में नए महासचिव के चुनाव को लेकर गतिरोध जारी है। कार्यभार संभालने में अब सिर्फ 40 दिन बचे हैं। लेकिन एंटोनियो गुटेरेस के उत्तराधिकारी के नाम पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। उससे पहले नए महासचिव के नाम को अंतिम रूप देने के लिए सुरक्षा परिषद ने गुप्त मतदान और अनौपचारिक परामर्श की प्रक्रिया आगे बढ़ानी होगी।
विज्ञापन


वीटो बना बाधा? 
शुक्रवार को काउंसिल के अनौपचारिक मतदान में यूएनसीटीएडी प्रमुख रेबेका ग्रिनस्पैन सबसे आगे थीं, लेकिन उन्हें वीटो का अधिकार रखने वाले दो स्थायी सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ा, जो उनके चुनाव में एक बाधा बन गया।
विज्ञापन


कुल मिलाकर, कोस्टा रिका की रहने वालीं ग्रिनस्पैन को दस सकारात्मक वोट मिले। वह आठ उम्मीदवारों में अकेली ऐसी थीं, जिन्होंने नौ वोटों की जरूरी सीमा को पार किया। यह नौवां गुप्त मतदान था, जिसमें स्थायी सदस्यों की पहचान करने के लिए अलग-अलग रंगों वाले मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटिंग में भी फंसा हुआ है पेच
हालांकि गुयाना की पूर्व विदेश मंत्री कैरोलिन रोड्रिग्स-बर्किट चौथे स्थान पर रहीं, लेकिन उन्हें स्थायी सदस्यों की ओर से केवल दो नकारात्मक वोट मिले, जबकि कुल मिलाकर उन्हें छह सकारात्मक वोट प्राप्त हुए। अर्जेंटीना से ताल्लुक रखने वाले इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख आठ सकारात्मक और तीन नकारात्मक वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। संयुक्त अरब अमीरात की राज्य मंत्री लाना नुसैबेह सात सकारात्मक वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, लेकिन उन्हें भी स्थायी सदस्यों से तीन नकारात्मक वोट मिले।

अमेरिका के माइक वाल्ट्ज  को मिला सबसे कम समर्थन 
अमेरिका के स्थायी प्रतिनिधि माइक वाल्ट्ज ने उन उम्मीदवारों से दौड़ से बाहर होने को कहा, जिन्हें "बहुत कम समर्थन" मिल रहा है। मतदान से पहले उन्होंने कहा, अगर उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है, तो शायद अब समय आ गया है कि वे पीछे हट जाएं, ताकि काउंसिल उन उम्मीदवारों पर विचार कर सके जिन्हें कुछ हद तक समर्थन मिल रहा है। चूंकि यह मतदान गुप्त था, इसलिए यह पता नहीं चल सका कि किन स्थायी सदस्यों ने नकारात्मक वोट दिए।

लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों ने मांग की है कि अगला महासचिव इसी क्षेत्र से होना चाहिए। 1991 में जेवियर पेरेज डी कुएलर का कार्यकाल खत्म होने के बाद से, इस क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति ने यह पद नहीं संभाला है। उस बात को 35 साल बीत चुके हैं।

वाल्ट्ज ने इस बात को स्वीकार किया और कहा, हम लैटिन अमेरिका से किसी उम्मीदवार के सामने आने का स्वागत करेंगे और उसे प्रोत्साहित करेंगे। शीर्ष चार उम्मीदवारों में ग्रिनस्पैन, ग्रोसी और कैरोलिन रोड्रिग्स-बर्किट इसी क्षेत्र से हैं। वाल्ट्ज ने आगे कहा, अगर किसी दूसरे क्षेत्र से कोई ऐसा उम्मीदवार आता है जो काउंसिल का समर्थन जुटाने में कामयाब रहता है, तो उसका भी पूरा स्वागत है। उन्होंने कहा, हम भी यही चाहते हैं कि सबसे बेहतरीन उम्मीदवार सामने आए।" उन्होंने कहा कि अमेरिका "संयुक्त राष्ट्र के अगले प्रमुख के लिए परिषद में आम सहमति बनाने की कोशिश जारी रखेगा।  पांच स्थायी सदस्यों में से, अमेरिका, रूस और चीन मिलकर तय करेंगे कि 193 सदस्य देशों वाले इस वैश्विक संगठन का प्रमुख कौन होगा, जो इस समय कई मोर्चों पर संकटों का सामना कर रहा है।

वित्तीय तंगी से जूझ रहा संयुक्त राष्ट्र 
संयुक्त राष्ट्र इस समय वित्तीय तंगी से जूझ रहा है। साथ ही, दुनिया में चल रहे बड़े संघर्षों के बीच, इसके महत्व और कार्यक्षमता पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिषद के पास समय बहुत कम है, क्योंकि गुटेरेस ने 1 जनवरी के बाद अंतरिम तौर पर पद पर बने रहने से इनकार कर दिया है।

1961 में डैग हैमरशोल्ड की हत्या के बाद, संयुक्त राष्ट्र के सामने नेतृत्वहीन होने का संकट आ गया था। उस समय फ्रांस ने यू थांट के चुनाव पर वीटो लगा दिया था, जबकि परिषद के बाकी सदस्य उनका समर्थन कर रहे थे। इसके बावजूद, हैमरशोल्ड के कार्यकाल के बचे हुए 17 महीनों के लिए उन्हें नियुक्त किया गया। बाद में, पेरिस द्वारा अपना विरोध वापस लेने के बाद, उन्हें अगले साल दो और कार्यकालों के लिए चुन लिया गया। 1996 में, सुरक्षा परिषद समय सीमा खत्म होने के बिल्कुल करीब थी, जब अमेरिका ने मिस्र के बुत्रोस बुत्रोस-घाली को दूसरा कार्यकाल देने पर वीटो लगा दिया।


नए प्रमुख को चुनने के लिए केवल 18 दिन बचे थे, तभी 13 दिसंबर को सुरक्षा परिषद ने कोफी अन्नान को महासचिव चुना, और चार दिन बाद महासभा ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी। घाना के रहने वाले कोफी अन्नान ने बाद में दूसरा कार्यकाल भी पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed