फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Update: Britain records 22868 new COVID19 cases, 3 deaths

फिर कोरोना का कहर: ब्रिटेन में पांच महीने बाद मिले 22 हजार से ज्यादा मरीज, इन देशों ने लगाई यात्रा पाबंदी

Wed, 30 Jun 2021 09:55 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 30 Jun 2021 09:55 AM IST
सार

ब्रिटेन में मंगलवार को पांच महीने में पहली बार एक दिन में 22 हजार से अधिक कोरोना मरीज मिले और तीन मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले 30 जनवरी, 2021 को 23,108 नए मरीज मिले थे।

विज्ञापन
Coronavirus Update: Britain records 22868 new COVID19 cases, 3 deaths
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

ब्रिटेन में एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ब्रिटेन में मंगलवार को पांच महीने में पहली बार एक दिन में 22 हजार से अधिक कोरोना मरीज मिले और तीन मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले 30 जनवरी, 2021 को 23,108 नए मरीज मिले थे। इसी के साथ ब्रिटेन में एक्टिव केस बढ़कर 3,07,776 पहुंच गए हैं। स्पेन और हांगकांग ने ब्रिटेन में फिर से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने यहां ब्रिटिश यात्रियों के आने पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।  

विज्ञापन


ब्रिटिश सरकार अब छात्रों का सेल्फ आइसोलेशन खत्म करने की तैयारी कर रही है। सरकार का कहना है कि बच्चों के सेल्फ आइसोलेशन से माता-पिता परेशान हो गए हैं। बच्चों की शिक्षा भी बाधित हो रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री निक गिब ने मंगलवार को बताया कि हम बच्चों के सेल्फ आइसोलेशन के बजाय डेली कॉन्टैक्ट टेस्टिंग पर जोर देना चाहते हैं। सरकार 19 जुलाई के पहले इस पर फैसला करेगी। कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच छात्रों के सेल्फ आइसोलेशन को खत्म करने को लेकर सरकार की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


 सेल्फ आइसोलेशन खत्म करने की मांग
 बता दें कि ब्रिटेन में 17 जून तक 1.70 लाख से अधिक छात्र सेल्फ आइसोलेशन में चले गए थे। ये छात्र ऐसे लोगों के संपर्क में आ गए थे, जिन्हें कोरोना हुआ था। ये सरकार अनुदानित स्कूलों की छात्र संख्या का दो फीसदी है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार और बच्चों के माता-पिता दबाव में आ गए थे। माता-पिता की मांग है कि बच्चों का सेल्फ आइसोलेशन खत्म कर दिया जाए। इससे उन्हें बहुत दिक्कतें हो रही है। वे नौकरी और कामकाज के लिए घर से बाहर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों ने लगाया प्रतिबंध
जर्मनी के बाद अब हांगकांग ने भी ब्रिटेन की उड़ानों के अपने यहां आने पर रोक लगा दी है। वहीं स्पेन ने भी ब्रिटेन को प्रतिबंध मुक्त यात्रा सूची से हटा दिया है। नए आदेश के अनुसार, स्पेन में सिर्फ टीकाकरण करा चुके या कोरोना निगेटिव रिपोर्ट वाले ब्रिटिश यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा।

बता दें कि ब्रिटेन में अब तक 4,775,301 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 128,126 लोगों की जान चली गई है, जबकि 4,322,070 लोग ठीक हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed