फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : Three Indians out of 42 people infected with Corona virus in Singapore

कोरोना: सिंगापुर में संक्रमित 42 लोगों में से तीन भारतीय, चपेट में आए 40 से कम उम्र वाले

Tue, 31 Mar 2020 01:52 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 31 Mar 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Three Indians out of 42 people infected with Corona virus in Singapore
coronavirus - फोटो : PTI

सिंगापुर में कोरोना संक्रमण के ताजा मामलों में तीन भारतीय शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 42 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 844 हो गई है। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इन नए मामलों में से 24 लोग विदेशों से संक्रमित होकर आए हैं और वे यूरोप, उत्तरी अमेरिका, पश्चिम एशिया, दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्र संगठन और एशिया के अन्य हिस्सों की यात्रा से लौटे हैं।
विज्ञापन


इसने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद देश में घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 844 हो गई है। तीन संक्रमित भारतीयों में 35 वर्षीय महिला जिसके पास लंबी अवधि का पास है और 34 वर्षीय शख्स शामिल है जिसके पास सिंगापुर में काम करने का पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों हाल में भारत से लौटे थे। वहीं एक अन्य 34 वर्षीय भारतीय में यह संक्रमण घरेलू स्तर पर फैला है। इसके अलावा सिंगापुर का स्थायी निवासी, 43 वर्षीय एक व्यक्ति भी विदेश से संक्रमित होकर आया था और वह हाल में ही भारत गया था।


नए संक्रमितों में अस्पताल की नर्स भी शामिल
इन नए मामलों में 42 वर्षीय सेंगकांग जनरल अस्पताल की एक नर्स भी है जिसने किसी भी प्रभावित देश की यात्रा नहीं की थी। मंत्रालय ने बताया कि घरेलू स्तर पर फैले कुल 71 मामलों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अस्पताल में इलाज करा रहे कोविड-19 के 423 मामलों में से 19 की हालत नाजुक बनी हुई है। अन्य की स्थिति स्थिर है या उनमें सुधार हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed