फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Side Effects: Domestic Violence Complaints Increase by 40 percent in America and Australia

कोरोना के साइड इफेक्ट्स : अमेरिका में दोगुनी, ऑस्ट्रेलिया में 40 फीसदी बढ़ी घरेलू हिंसा

Tue, 31 Mar 2020 03:08 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 31 Mar 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Side Effects: Domestic Violence Complaints Increase by 40 percent in America and Australia
प्रतीकात्मक फोटो

लॉकडाउन का असर दुनियाभर में घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि के रूप में भी सामने आने लगा है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया समेत यूरोप के कई देशों में ऐसे मामलों में तेजी आई है। विशेषज्ञों ने महामारी के सामाजिक असर को लेकर चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


उनके अनुसार महिलाओं और बच्चों के लिए यह समय मुश्किलों भरा साबित हो रहा है। दरअसल, अतिरिक्त तनाव या भय से घरों में अत्याचार की तीव्रता बढ़ जाती है। अमेरिका में डीसी सेफ नामक एक संस्था के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में उसके पास आने घरेलू हिंसा से जुड़े फोन कॉल की तादाद दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, ऑस्ट्रेलिया में ऐसे मामले 40 फीसदी बढ़ गए हैं। अमेरिका में घरेलू हिंसा के मामले देखने वाले वकीलों ने स्थानीय प्रशासन को विशेष चेतावनी जारी की है। वहीं, 20 राज्यों के सीनेटरों ने ट्रंप प्रशासन से घरेलू हिंसा पीडि़तों की सहायता करने वाली एजेंसियों पर लॉकडाउन से छूट की मांग की है, ताकि वे पीड़ितों तक आसानी से पहुंच सकें। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका : चार में एक महिला, सात में एक पुरुष पीड़ित

अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, चार में से एक महिला और सात में से एक पुरुष को अपने पार्टनर द्वारा गंभीर शारीरिक हिंसा का सामना करना पड़ता है। न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और शिकागो में लोकल हेल्पलाइन पर मदद के लिए फोन आने बढ़ गए हैं।

साथियों से भी साझा नहीं कर पा रहे दुख
स्कूल, दफ्तर बंद होने के कारण भी लोग अपने दुख साथियों से साझा नहीं कर पा रहे हैं और इससे उनमें कुंठा घर कर रही है। 

यूरोप : बर्लिन, पेरिस, मैड्रिड और रोम में किया आगाह

चीन के बाद यूरोप कोरोना का बड़ा संकट झेल रहा है। यूरोप के कई शहरों में घरेलू हिंसा पीड़ितों की मदद में लगी संस्थाओं ने खतरे को लेकर आगाह किया है। जर्मन फेडरल एसोसिएशन ऑफ वीमंस काउंसलिंग सेंटर्स एंड हेल्पलाइंस ने सामाजिक दूरी के चलते तनाव पैदा होने की चेतावनी दी है।

महिला व बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा बढ़ने की बात भी कही है। फ्रांस में पैरेंट्स फेडरेशन की प्रमुख फ्लोरेंस क्लॉडपिएरे ने कहा, कोरोना का सबसे ज्यादा असर घरेलू जीवन पर पड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया : सरकार ने अलग बजट रखा
सर्वाधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स में कोरोना के दौर में घरेलू हिंसा के मामले 40 फीसदी बढ़ गए हैं। इसमें एक तिहाई मामलों में सीधे संक्रमण को लेकर हिंसा हुई है। कई पुलिस थानों में दर्ज मामलों की संख्या दोगुनी हो गई है।  इस स्थिति को देखते हुए पिछले हफ्ते सरकार ने 15 करोड़ डॉलर सिर्फ घरेलू हिंसा से निपटने के लिए रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed