फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus pandemic: USA vice president Mike Pence breaks rule on wearing masks at hospital

अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस बिना मास्क लगाए पहुंचे अस्पताल, हुई फजीहत

Wed, 29 Apr 2020 06:47 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 29 Apr 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus pandemic: USA vice president Mike Pence breaks rule on wearing masks at hospital
उप राष्ट्रपति माइक पेंस - फोटो : social media

अमेरिका में कोरोना की वजह से हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। मंगलवार को यहां महामारी से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख के पार चली गई और 58,365 लोगों की मौत हो गई। लेकिन इन सबके बीच अमेरिका के उप-राष्ट्रपति माइक पेंस ही अपनी सरकार के दिशानिर्देशों को तोड़ते नजर आए।

विज्ञापन


पेंस मंगलवार को अमेरिका के एक नामी अस्पताल में बिना मास्क लगाए ही पहुंच गए, जबकि खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ही सभी को मास्क लगाने के निर्देश दिए हुए हैं। यहां तक कि अस्पताल के अपने नियम के मुताबिक आगंतुकों को पीपीई (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) लगाना जरुरी है।
विज्ञापन


मिन्नेसोता के मायो क्लिनिक में पहुंचे पेंस अकेले ऐसे सख्स थे जिसने मास्क नहीं पहना था। क्लिनिक ने अपने एक ट्वीट (बाद में डिलीट कर दिया गया) में बताया कि उपराष्ट्रपति को आने से पहले ही अस्पताल की मास्क लगाने की पॉलिसी के बारे में बता दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
पेंस खुद व्हाइट हाउस के कोरोना टास्कफाॅर्स का नेतृत्व भी कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि कर्मचारियों और मरीजों से मिलने के लिए यह जरुरी था। एक रिपोर्टर के मास्क ना पहनने के पीछे का कारण पूछने पर पेंस ने कहा कि उनके और उनकी टीम की रोजाना कोरोना जांच होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed