{"_id":"5ea8afe18ebc3e905b576de8","slug":"coronavirus-pandemic-killed-more-americans-than-20-years-of-war-in-vietnam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी इतिहास का बुरा दौर, 20 साल चले वियतनाम युद्ध से ज्यादा मौतें अब कोरोना से हुईं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी इतिहास का बुरा दौर, 20 साल चले वियतनाम युद्ध से ज्यादा मौतें अब कोरोना से हुईं
Wed, 29 Apr 2020 05:00 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 29 Apr 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी की मार झेल रहे अमेरिका के लिए मंगलवार का दिन उसके इतिहास का सबसे बुरा दिन बन गया। जॉन हॉप्किंस के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की संख्या 58,365 हो गई, जो वियतनाम युद्ध के समय से भी अधिक हो गई है।
विज्ञापन
#BREAKING US coronavirus deaths top Vietnam War toll: tracker pic.twitter.com/RYnbBg0mew
— AFP news agency (@AFP) April 28, 2020विज्ञापन
20 सालों तक वियतनाम में चले युद्ध में कुल 58,220 अमेरिकी मारे गए थे लेकिन चीन के वुहान से फैले इस वायरस की वजह से अब तक 58,365 अमेरिकियों की मौत हो चुकी है। अमेरिका और वियतनाम के बीच 1955 से 1975 के बीच युद्ध चला था जो गृह युद्ध के बाद अमेरिकी इतिहास का सबसे बुरा संघर्ष साबित हुआ था। लेकिन मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति शासन में अमेरिका ने मात्र चार महीने में उस युद्ध से अधिक मौतों का आंकड़ा छू लिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं मंगलवार को अमेरिका दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया, जहां कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई। इसके बावजूद यहां रोजाना मृतकों और संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक अमेरिका पर यह एक हमला है और देश उसका बदला लेगा। हालांकि इस हमले में पुख्ता तौर पर कोई दुश्मन नहीं है, लेकिन ट्रंप लगातार इस वैश्विक महामारी के लिए चीन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं इन सबके बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके द्वारा लिए जा रहे फैसलों के लिए भी काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है।