फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus pandemic 99-year-old Brazilian soldier of World War II defeated Covid-19

द्वितीय विश्वयुद्ध में सैनिक रहे 99 वर्षीय ब्राजीलियाई ने कोरोना को दी मात, सैन्य सम्मान के साथ अस्पताल से मिली छुट्टी

Wed, 15 Apr 2020 11:44 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, ब्रासीलिया
पीटीआई, ब्रासीलिया Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Apr 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus pandemic 99-year-old Brazilian soldier of World War II defeated Covid-19
99 वर्षीय सैनिक ने कोरोना को दी मात - फोटो : Twitter

लैटिन अमेरिका में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में एक 99 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को मात दी है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सैनिक रहे 99 वर्षीय शख्स को कोविड-19 बीमारी से उबरने के बाद मंगलवार को अस्पताल से सैन्य सम्मान के साथ छुट्टी दी गई।

विज्ञापन


द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अफ्रीका में ब्राजीलियाई तोपखाना फौज में सेवा देने वाले सेकेंड लेफ्टिनेंट एर्मांडो पिवेटा को बिगुल बजाते हुए और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ब्रासीलिया में आर्म्ड फोर्सेज अस्पताल से बाहर लाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में आठ दिनों तक भर्ती रहने के बाद सेना की हरे रंग की टोपी पहने हुए जब वह बाहर निकले तो उन्होंने हवा में हाथ उठाकर अभिवादन किया। सेना ने एक बयान में कहा कि वह एक और युद्ध जीत गए, इस बार कोरोना वायरस के खिलाफ।


उन्हें अस्पताल से उस दिन छुट्टी दी गई जब ब्राजील द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली में मोंटीज की लड़ाई के अपने सफल अभियान की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। ब्राजील में अभी तक कोरोना से 1,532 लोग जान गंवा चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed