{"_id":"62def7b57863ca5f5402071e","slug":"coronavirus-pakistani-surveillance-wagah-border-airport-and-kartarpur-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus : वाघा सीमा, हवाई अड्डे और करतारपुर सीमा पर पाकिस्तानी निगरानी, भारत से जाने वाले यात्रियों पर नजर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus : वाघा सीमा, हवाई अड्डे और करतारपुर सीमा पर पाकिस्तानी निगरानी, भारत से जाने वाले यात्रियों पर नजर
Tue, 26 Jul 2022 01:36 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:36 AM IST
सार
पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्री कादिर पटेल के निर्देश पर स्वास्थ्य विज्ञान निदेशालय ने एक परिपत्र जारी किया है। अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने भारतीय यात्रियों की निगरानी के लिए प्रबंध कर लिए हैं।
विज्ञापन
वाघा सीमा (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना संक्रमण वृद्धि के चलते पाकिस्तान में हवाई या भूमि मार्ग से पहुंचने वाले सभी प्रवेश मार्गों पर भारतीयों की निगरानी की जाएगी। इसमें करतारपुर गलियारा भी शामिल है। मीडिया में आई खबर में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक दिन में संक्रमण के 16,866 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,39,05,621 हो गई। देश में 168 दिन बाद दैनिक संक्रमण दर सात प्रतिशत के पार पहुंच गई है। पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्री कादिर पटेल के निर्देश पर स्वास्थ्य विज्ञान निदेशालय ने एक परिपत्र जारी किया है। अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने भारतीय यात्रियों की निगरानी के लिए प्रबंध कर लिए हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवेश के सभी मार्गों पर भारतीय यात्रियों की निगरानी की जाएगी। इनमें हवाई अड्डे, वाघा-अटारी सीमा और अमन गलियारा करतारपुर गुरुद्वारा भी शामिल है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में संक्रमण दर 2.69 फीसदी
पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, समूचे पाकिस्तान में संक्रमण दर बढ़कर 2.69 प्रतिशत हो गई है। देश में 24 घंटे में कोविड-19 से संबंधित जटिलताओं के कारण तीन लोगों की जान गई है। उसने बताया कि इस अवधि में 532 मामले मिले हैं।
विज्ञापन