{"_id":"5efe87c20dda84314b04bf44","slug":"coronavirus-news-plague-from-china-should-have-never-happened-donald-trump-on-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर चीन पर भड़के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कोविड-19 को बताया 'चीनी प्लेग'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिर चीन पर भड़के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कोविड-19 को बताया 'चीनी प्लेग'
Fri, 03 Jul 2020 06:50 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन
Donald trump
- फोटो : PTI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चीन पर भड़क गए हैं। उन्होंने बीते साल के अंत में चीन से निकलकर पूरी दुनिया में फैल चुके कोरोना वायरस को चीनी प्लेग बताया है। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप इससे पहले भी चीन पर निशाना साधते हुए उसे पूरी दुनिया में कोरोना फैलाने के लिए दोषी करार दे चुके हैं।
विज्ञापन
Plague from China, that is what it is, should have never happened but they did allow it to happen. We had just signed a brand new trade deal and the ink wasn't even dry when it came over: Donald Trump, US President #COVID19 pic.twitter.com/m54gy3iHTO
— ANI (@ANI) July 2, 2020विज्ञापन
ट्रंप ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि 'यह (कोरोना वायरस) चीन का प्लेग है, इसे होना ही नहीं चाहिए था, लेकिन चीन ने इसे होने दिया। हमने नई ट्रेड डील साइन की थी, उसकी स्याही भी नहीं सूखी थी कि यह (कोरोना) आ गया।
विज्ञापन
दूसरी ओर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने कहा कि भारत के पूर्वी लद्दाख में सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया है। अमेरिका मौजूदा स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और इसके शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है।
यह भी पढ़ें : नहीं चलेगी ड्रैगन की दादागिरी, भारत के सैन्य-व्यापारिक और कूटनीतिक दांव से चीन दंग