फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus news : Infectious population crosses 1.13 million, more than 5.31 lakh deaths

दुनिया में संक्रमितों की संख्या 1.13 करोड़ के पार, 5.31 लाख से ज्यादा मौतें

Sun, 05 Jul 2020 01:38 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ब्रासीलिया।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ब्रासीलिया। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 05 Jul 2020 01:38 AM IST
सार

  • ब्राजील में एक दिन के भीतर 42,223 नए मामले दर्ज
  • अमेरिका में भी रोजाना 50 हजार से ज्यादा संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus news : Infectious population crosses 1.13 million, more than 5.31 lakh deaths
फ्रांस में कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक पूरे विश्व में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,13,07,066 हो गई है। वहीं अब तक 5,31,203 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। राहत की बात यह है कि कुल संक्रमितों में से 64,12,202 मरीज ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन


इस बीच ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान 42,223 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 15.45 लाख को पार कर गई है। जबकि अमेरिका में लगातार दस दिनों से रोजाना 50 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं। अमेरिका में सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने बताया कि देश में एक दिन के भीतर पाए जाने वाले मामले घट नहीं रहे।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में यहां 53,357 नए मामले मिले हैं जबकि इस दौरान 725 लोगों की मौत हुई है। फ्लोरिडा में रिकॉर्ड 10,109 नए मामले सामने आए हैं, जबकि न्यूयॉर्क में सबसे कम 918 नए मामले दर्ज हुए हैं। ब्राजील के हालात अब भी भयावह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बीते 24 घंटे में कोरोना से 48,000 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं, जबकि इसी अवधि में 1,264 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक कुल 63,000 से ज्यादा मौतों के बाद यहां सड़कों पर चलने और सार्वजनिक परिवहन के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की प्रेमिका को हुआ कोरोना

अमेरिकी मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे की प्रेमिका को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। ट्रंप जूनियर को डेट कर रही एक पूर्व फॉक्स न्यूज टेलीविजन शख्सियत, किंबरली गुइलफॉय ने माउंट रशमोर में अमेरिकी राष्ट्रपति के चौथे भाषण और जश्न की आतिशबाजी का जायजा लेने के लिए दक्षिण डकोटा की यात्रा की थी। गुइलफॉय ट्रंप कैंपेन की एक शीर्ष अधिकारी हैं।

चीन ने कहा, नया नहीं है जी-4 वायरस

चीन के कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय ने कहा कि स्वाइन फ्लू वायरस ‘जी-4’ का तनाव नया नहीं है और इस सप्ताह प्रकाशित अध्ययन के अनुसार यह बीमार लोगों और जानवरों को आसानी से संक्रमित नहीं कर सकता है।

चीनी वैज्ञानिकों की एक टीम और अमेरिकी जर्नल प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (पीएनएएस) द्वारा प्रकाशित किए गए एक अध्ययन में चेतावनी दी गई थी कि जी-4 नाम का एक नया स्वाइन फ्लू वायरस मनुष्यों के लिए अधिक संक्रामक हो गया है और यह एक महामारी बन सकता है।

कोरोना का पता लगाने अगले हफ्ते चीन जाएगी डब्ल्यूएचओ की टीम

कोरोना वायरस की उत्पत्ति और इंसानों में इसके फैलने का कारण पता लगाने के लिए डब्ल्यूएचओ की टीम अगले सप्ताह चीन जाएगी। डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, वायरस की उत्पत्ति को लेकर व्यापक जांच करने की आवश्यकता है।

हम यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि यह जानलेवा वायरस कैसे जानवरों से इंसानों में आया। क्या कोई मध्यवर्ती जानवर था या नहीं या ये सीधे चमगादड़ से इंसान में आया, जो संभव है? चमगादड़ से पहले भी इंसानों में वायरस आ चुका है। यह भी संभव है कि बीच में कोई और जानवर हो, जैसे सार्स में हुआ था।

रूस: मृतकों की संख्या 10000 के पार

रूस में शनिवार को कोरोना के 6,632 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.74 लाख को पार कर गई है। अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 168 लोगों की मौत हो गई, जिससे आधिकारिक तौर पर मौतों की संख्या 10,027 हो गई है। देश में 10,000 से ज्यादा मौतें होने के बाद सरकार से कुछ सख्ती की अपेक्षा की जा रही है।

मेक्सिको में एक दिन में 6,740 मौतें
मेक्सिको में शुक्रवार को 6,740 संक्रमित केस के साथ 654 नई मौतें दर्ज हुई हैं। मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। कुल संक्रमितों की संख्या 245,251 हो गई है वहीं मरने वालों की संख्या 29,843 तक पहुंच गई है।

अमेरिका के जॉर्जिया में एक कुत्ता कोरोना संक्रमित
दुनिया में अब कोरोना वायरस के जानवरों में पाए जाने के संकेत दिखने लगे हैं। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक कुत्ते में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है और ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना से संक्रमित होने वाला अमेरिका में यह दूसरा कुत्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed