फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus News In Hindi : Over 70 thousand cases broken in a single day in America, more than 1.26 crore infected in the world

अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ 70 हजार से ज्यादा मामले, विश्व में 1.26 करोड़ से ज्यादा संक्रमित

Sun, 12 Jul 2020 03:57 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 12 Jul 2020 03:57 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus News In Hindi : Over 70 thousand cases broken in a single day in America, more than 1.26 crore infected in the world
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विश्व में कोरोना वायरस से जहां शनिवार तक कुल 1.26 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित दर्ज किए गए वहीं 5.63 लाख से ज्यादा लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका ने संक्रमण का अब तक किसी भी एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन


देश में करीब 70,000 लोग 24 घंटे में संक्रमित पाए गए जबकि देश में अब तक कुल 1.36 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका ने लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमितों का रिकॉर्ड बनाया है। यहां अलास्का, जॉर्जिया, इदाहो, आयोवा, लुइसियाना, मोंटाना, ओहियो, उटाह और विस्कांसिन राज्यों में संक्रमण बहुत तेजी से फैला है।
विज्ञापन


टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने चेताया है कि सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन किया जाए। हालांकि देश में होने वाली मौतों की संख्या लगभग आधी हुई है। अमेरिका में कुल 14.60 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। यह संख्या कुल संक्रमितों का 44 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 4,26,016 मामले सामने आए हैं। सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 32,375 लोग अब तक मारे गए हैं। इसके बाद कैलिफोर्निया में 3,12,104 कोरोना मरीजों में से 6,952 लोगों की मौत हुई। ब्राजील में दुनिया की सर्वाधिक मौतें हो रही हैं। यहां अब तक 70 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं जो हर दिन बढ़ रही हैं।

‘अज्ञात निमोनिया’ हो सकता है कोविड-19 : डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कजाकिस्तान में ‘अज्ञात निमोनिया’ संभवत: कोविड-19 हो सकता है। संगठन के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के प्रमुख माइकल रयान ने कहा, मध्य एशिया में निमोनिया का प्रकोप हमारे संज्ञान में था और हम स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों में 10,000 से अधिक मामलों के साथ देश में संक्रमण बड़ी तेजी से बढ़ा है। हालांकि अन्य संभावनाओं पर भी विचार हो रहा है। बता दें कि चीनी दूतावास ने मध्य एशियाई देशों में रहने वाले अपने नागरिकों को चेतावनी दी थी कि यहां कोरोना जैसा अज्ञात निमोनिया फैला हुआ है।

भारतवंशी डॉक्टर ने किया कोरोना रोगी का फेफड़ा प्रत्यारोपण

अमेरिका में भारतीय मूल के एक डॉक्टर अंकित भरत के नेतृत्व में सर्जनों ने कोविड-19 की वजह से खराब हो गए फेफड़ों का सफल प्रत्यारोपण किया है। इसके पहले भी इसी टीम ने एक महिला में फेफड़ों का प्रत्यारोपण किया था।

कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद से अमेरिका में वह इस तरह की पहली सर्जरी मानी गई थी। इलिनोइस के एक 60 वर्षीय कोविड-19 रोगी को एक्सट्रॉस्पोरियल झिल्ली ऑक्सीकरण (ईसीएमओ) पर 100 दिन के लिए रखा गया। यह एक ऐसी लाइफ सपोर्ट मशीन है, जो हृदय और फेफड़ों का काम करती है।

हाई ब्लड शुगर से कोरोना संक्रमितों की मौत का खतरा अधिक

ब्लड शुगर का स्तर अधिक होने से कोरोना संक्रमितों की मौत होने का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही उनमें संक्रामक बीमारी से अन्य गंभीर जटिलताओं का भी खतरा बढ़ सकता है। कोरोना संक्रमित 605 लोगों पर किए अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आए, जिनमें 114 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अध्ययन में 322 पुरुष शामिल थे। डायबिटोलॉजिया पत्रिका में छपे शोध के अनुसार, हालांकि अस्पताल में भर्ती होने के दौरान फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज (एफबीजी) स्तर और कोरोना संक्रमितों के क्लीनिकल निष्कर्षों के बीच सीधा संबंध सही से स्थापित नहीं किया गया है।

पाकिस्तान में कोरोना के 2,752 नए मामले
पाकिस्तान में शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,752 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,46,351 हो गई है। वहीं, छह नई मौतों के बाद मृतकों की कुल संख्या 5,123 हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका से 1500 भारतीयों की वापसी

कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के चलते दक्षिण अफ्रीका में फंसे करीब 1,500 भारतीयों को रविवार को वापस लाया जाएगा। भारतीयों की वतन वापसी की व्यवस्था इंडिया क्लब नाम के समूह ने की है। इससे पहले भी समूह की ओर से भारतीयों को वापस लाने के लिए एक उड़ान की व्यवस्था की गई थी।

महामारी के चलते टली हत्यारे की मौत
कोरोना महामारी के चलते अमेरिका की संघीय अदालत ने एक मौत की सजा को फिलहाल टाल दिया है। अमेरिकी अदालत ने दोषी को दो हत्या के जुर्म में मौत की सजा सुनाई थी। अगले सप्ताह दोषी की मौत को मुकर्रर किया गया था, लेकिन अभी इसे टाल दिया गया है। संघीय अदालत के इतिहास में 17 वर्षों बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोर्ट ने इस प्रकार का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed