फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus News In Hindi : Corona Has Caused 7.18 Lakh Deaths So Far, Totaling 1.98 Crore In The World

दुनिया भर में कोरोना से अब तक 7.18 लाख मौतें हुईं, कुल संक्रमित 1.98 करोड़

Mon, 10 Aug 2020 03:21 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 10 Aug 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus News In Hindi : Corona Has Caused 7.18 Lakh Deaths So Far, Totaling 1.98 Crore In The World
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा रविवार को 1.98 करोड़ को पार कर चुका है। इनमें 1 करोड़ 27 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि, मृतकों की संख्या 7 लाख को पार कर चुकी है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं यहां अब तक 49,98,105 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1,62,425 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


वहीं, दूसरे स्थान पर ब्राजील है जहां संक्रमितों का आंकड़ा 30,12,412 हो गया है और मरने वालों की संख्या 1,00,477 है। इसके अलावा संक्रमण के 21,53,010 मामलों के साथ भारत तीसरे स्थान पर है।  न्यूजीलैंड में बीते 100 दिनों में घरेलू संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। यहां लोग सामान्य जीवन में लौट आए हैं।
विज्ञापन


देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि फिलहाल सिर्फ 23 मरीजों को ही आइसोलेशन में रखा गया है। पिछले तीन महीनों में कोरोना का जो भी मामला सामने आया है वो सभी दूसरी जगहों से यात्रा करके लौटने वाले हैं, सभी यात्रियों को बॉर्डर पर ही क्वारंटीन किया जा रहा है। हालांकि, दुनिया के दूसरे देशों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हमें सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओटागो विश्वविद्यालय में एक एपिडेमियोलॉजिस्ट के प्रोफेसर माइकल बेकर ने कहा, यह अच्छा विज्ञान और महान राजनीतिक लीडरशिप थी जिसने खुद को अलग साबित किया है। शुरूआत से ही न्यूजीलैंड ने वायरस को खत्म करने के लिए साहसिक रणनीति अपनाई है, न कि सिर्फ इसे कम करने पर जोर दिया। 

महामारी के बीच भारत ने नेपाल को सौंपे 10 वेंटिलेटर
कोरोना महामारी के बीच भारत ने रविवार को नेपाल को 10 वेंटिलेटर सौंपे है। इन वेंटिलेटर की कीमत 2.8 करोड़ रुपये है। नेपाल में भारतीय दूतावास ने कहा कि यह रविवार को ग्रैंड हॉल, सेना मुख्यालय में एक समारोह में नेपाल के भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा द्वारा थल सेनाध्यक्ष (सोओएएस) जनरल पूर्ण चंद्रा थापा को सौंपे गए हैं।

मेक्सिको: मरने वालों की संख्या 52000 से अधिक
मेक्सिको में कोरोना वायरस वायरस से मरने वालों की संख्या 52,000 से अधिक हो गई है। वहीं, कुल संक्रमित 475,900 से अधिक हैं।

रूस: संक्रमण के 5,189 नए मामले
रूस में रविवार को कोरोना के 5,189 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमित 887,536 हो गए हैं। इसके बाद कोरोना से प्रभावित देशों में रूस चौथे नंबर पर आ गया है।

जर्मनी: कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 215,891
जर्मनी में कोरोना के 555 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 215,891 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 9,196 हो गई है।

न्यूजीलैंड: 100 दिनों में देश में संक्रमण का कोई मामला नहीं
न्यूजीलैंड में पिछले 100 दिनों में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। यहां लोगों का जीवन पटरी पर लौट आया है और कोरोना के डर के बिना बार-रेस्तरां और पैक्ड स्टेडियम में रग्बी जैसे खेलों में शामिल हो रहे हैं।


सिंगापुर में 55वां राष्ट्रीय दिवस मनाया गया
सिंगापुर में रविवार को महामारी के बीच देश का 55वां राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री ली सेन लूंग ने लोगों से एकजुट होकर महामारी से लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं होने वाला। हमारी कोशिशों के बावजूद देश में मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमें सुरक्षा उपायों का पालन करने पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, कोविड की वैक्सीन के लिए प्रथम चरण पर परीक्षण शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed